बिलासपुर बुल्स टीम का भव्य लॉन्च, CCPएल 2025 में जीत के इरादे से उतरेगी मैदान में

6 जून से रायपुर में शुरू होगा छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग (CCPL) 2025 के दूसरे संस्करण के लिए बिलासपुर बुल्स टीम का भव्य लॉन्च 29 मई को होटल सिल्वर ऑक में किया गया। टीम लॉन्चिंग समारोह में शहर की जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी और छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के सचिव  मुकुल तिवारी उपस्थित रहे। सभी ने टीम की जर्सी का विमोचन कर बिलासपुर बुल्स के नए सत्र की शुरुआत की।

क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया ने बताया कि CCPL का यह दूसरा संस्करण 6 जून से 15 जून 2025 तक रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले वर्ष की उपविजेता रही बिलासपुर बुल्स इस बार खिताब जीतने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी।

इस वर्ष की प्रतियोगिता की खास बात यह है कि सभी मैचों का प्रसारण सोनी टेन और सोनी लिव पर किया जाएगा। साथ ही, DRS सिस्टम की सुविधा और BCCI के आधिकारिक अंपायर एवं मैच रेफरी मौजूद रहेंगे, जिससे सभी मुकाबले अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होंगे।

विजेता टीम को ₹15 लाख और उपविजेता को ₹11 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी दी जाएगी।

टीम लॉन्चिंग समारोह में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में बिलासपुर में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाए जाएंगे और इसके लिए ज़मीन चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिलासपुर के खिलाड़ियों में असीम प्रतिभा है, और यह टीम इस बार खिताब जीतकर शहर को गौरवान्वित करेगी।

बिलासपुर बुल्स के कप्तान शशांक सिंह ने वीडियो कॉल के माध्यम से टीम को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार टीम बीते अनुभवों से सीखकर मैदान में उतरेगी और जीत हासिल करेगी।

इस अवसर पर क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, ओ.पी. यादव, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, अनूप चढ़ा, विनय गायकवाड, प्रिंस टुटेजा, शरद मुरारका, दिलीप सिंह सहित कई पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *