बिलासपुर: अस्मिता खेलो इंडिया जूडो वूमेंस लीग का आयोजन 23 मार्च को बिलासपुर में हुआ

बिलासपुर: भारतीय जूडो महासंघ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ को छत्तीसगढ़ के चार शहरों में अस्मिता जूडो सिटी लीग 2024-25 के आयोजन की स्वीकृति दी है। इस लीग के तहत बिलासपुर, भिलाई, रायपुर और बस्तर में मुकाबले होंगे।

आज बिलासपुर जिला खेल परिसर में जिला स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया जूडो वूमेंस लीग का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर पूजा विधानी, पार्षद रूपाली गुप्ता, ॐ पाण्डेय, मनोरमा यादव, जय भैया, रानी शैलेश देवांगन, रेखा सूर्यवंशी, विजय ताम्रकार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय जूडो संघ और भारतीय जूडो महासंघ के नियमों के अनुसार किया गया। इसमें विभिन्न आयु और वजन वर्ग की बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे समाप्त हुई।

बिलासपुर जिला जूडो संघ के सचिव राजकुमार जायसवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को जोन स्तरीय खेलो इंडिया महिला लीग जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंशु शुक्ला (राज्य कर अधिकारी), श्वेता गौराहा (पुलिस इंस्पेक्टर), प्रमिला जी (रेलवे अधिकारी), और अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव शंभु सोनी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी किरण शर्मा, छत्तीसगढ़ टीम कोच श्वेता यादव, राष्ट्रीय रेफरी पी किशोर, विजय नाग, यशवंत ध्रुव, और नेहा वर्मा भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।

  • Related Posts

    बिलासपुर को मिला नया कलेक्टर, संजय अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

    बिलासपुर, 28 अप्रैल: जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार सुबह विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान कलेक्टर अवनीश शरण ने उन्हें चार्ज सौंपा। श्री अग्रवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2012 बैच के अधिकारी हैं और इससे पूर्व वे राजनांदगांव जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। जिला कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण के तुरंत बाद श्री अग्रवाल मंथन सभाकक्ष पहुंचे, जहाँ उन्होंने टीएल बैठक आयोजित कर सुशासन तिहार समेत लंबित…

    Continue reading
    बिलासपुर: यातायात पुलिस की 24×7 मुस्तैद व्यवस्था, आमजन को मिल रही बड़ी सुविधा

    बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत जिलेभर में यातायात प्रभारियों की “नामावली बोर्ड” प्रमुख स्थानों पर स्थापित की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को संबंधित क्षेत्र के यातायात अधिकारी व कर्मचारियों की जानकारी मिल सके और किसी भी तरह की यातायात समस्या की स्थिति में त्वरित संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य यातायात पुलिस और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *