बिलासपुर: खाना बनाने गए युवक को गरम तेल में धकेला, गंभीर रूप से झुलसा – दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बिलासपुर। शादी समारोह में खाना बनाने गए एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। ग्राम खोहनिया स्थित उच्चभट्ठी शादी घर में खाना बनाने पहुँचे भरत रजक और उसके साथी अचानक हुए विवाद में हिंसा के शिकार हो गए।

मामले के अनुसार, अमन केंवट जब दोसा बना रहा था, उसी दौरान जितेन्द्र यादव और रामकुमार यादव ने “अच्छा दोसा नहीं बनवा रहे हो” कहकर पहले तो भरत रजक के साथ गाली-गलौच शुरू किया और फिर हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुए उसे गरम तेल से भरी कड़ाही में धक्का दे दिया। इस दर्दनाक घटना में भरत रजक का पेट, कमर, चेहरा और दोनों हाथ गंभीर रूप से जल गए।

घायल भरत को तत्काल सीपत के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे बीटीआरसी अस्पताल, बिलासपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, भरत 15 दिनों से अधिक समय तक तीव्र पीड़ा में रहा और फिलहाल कार्य करने में असमर्थ है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पीड़ित के बेडहेड टिकट और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर धारा 118(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इसके बाद दोनों आरोपियों – जितेन्द्र यादव और रामकुमार यादव – को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन विवेचना जारी है और न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

जल्द होगा खुलासा 

शासन को चूना लगाने वाले राजस्व अफसरों (शेष नारायण जायसवाल, शशिभूषण सोनी) के मामले को दबाने वाला कौन? 

भांडा फूटा

बदमाश राजस्व अधिकारी से ईमानदारी की खाल ओढ़कर घुमने वाले ढोंगी ने ली चुपके से मोटी रकम– सूत्र  

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *