बिलासपुर: 6वीं सीनियर एशियन महिला कबड्डी चैम्पियनशिप में बालिका आवासीय अकादमी की खिलाड़ी कु. संजू देवी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

बिलासपुर: स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में राज्य की पहली आवासीय खेल अकादमी शुरू की गई थी। इस अकादमी में तीरंदाजी, हॉकी और एथलेटिक्स जैसे खेलों के प्रशिक्षण दिए जाते हैं. आपको बता दें कि  2023-24 में बालिका कबड्डी अकादमी की शुरुआत की गई है।

विभाग आवासीय सुविधा, शिक्षा, जिम, फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाएं देने का दावा कर है। अकादमी की खिलाड़ी कु. संजू देवी ने राज्य चैम्पियनशिप में अकादमी की टीम को जीत दिलाई और अपनी कड़ी मेहनत और टीम के सहयोग से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कु. संजू देवी, जिनका जन्म जिला कोरबा के ग्राम बेलाकछार में हुआ, ने पहले स्थानीय ग्रामीण प्रतियोगिताओं में भाग लिया और बाद में अकादमी में प्रशिक्षण के लिए चयनित हुईं। उनका मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उनके जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आया। संजू देवी ने 2023-24 से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें सीनियर राज्य चैम्पियनशिप 2023-24 में जीत, सीनियर नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप 2023-24 में प्रतिनिधित्व और अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की।

अब, संजू देवी को 2025 में ईरान में होने वाली एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है। यह उनके लिए और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं की बढ़ती पहचान को दर्शाता है।

 

छत्तीसगढ़ के खेलों में अकादमी ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र की बालिका कबड्डी अकादमी ने एक लंबा सफर तय किया है। अकादमी के प्रशिक्षकों, खासकर वरिष्ठ प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर की मेहनत और रणनीतियों के कारण, खिलाड़ी कु. संजू देवी के नेतृत्व में अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर चमत्कारी प्रदर्शन किया है।

  • हॉकी में कु. गीता यादव ने भारतीय दल में शामिल होकर नीदरलैंड का दौरा किया। वहीं, कु. जान्हवी यादव, कु. ममतेश्वरी लहरे और कु. मीनाक्षी उमरे भी भारतीय कैंप में शामिल हुईं।
  • तीरंदाजी में गितेश यादव और कुबेर सिंह जगत ने 37वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीते, जबकि कु. चांदनी साहू और कु. सुलोचना राज ने 38वें नेशनल गेम्स में भी पदक जीते।
  • एथलेटिक्स में अमित कुमार और तार्णिका तेता ने जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किए।

खेल सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता और खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

कु. संजू देवी की सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम है। यह राज्य के भविष्य के लिए एक प्रेरणा है, और हम सभी को इस सफलता पर गर्व है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *