बिलासपुर: खारंग नदी में अवैध रेत खनन पर बड़ा प्रहार, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग–पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, रेत माफियाओं में हड़कंप

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को पुलिस थाना रतनपुर एवं खनिज विभाग बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सरवनदेवरी एवं गढ़वट क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान खारंग नदी क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 04 ट्रैक्टर–ट्रॉली को रंगेहाथ पकड़ा गया।

संयुक्त टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर थाना रतनपुर की अभिरक्षा में सौंप दिया है। इस अचानक हुई कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध रेत खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर आगे भी ऐसी कठोर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, और किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर: सिम्स स्वशासी समिति की 2026 की पहली बैठक संपन्न, शैक्षणिक व चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार को मिली हरी झंडी

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर की स्वशासी समिति (प्रबंधकारिणी सभा) की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक दिनांक 03 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे सिम्स के नवीन काउंसिल कक्ष में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त सह अध्यक्ष सिम्स स्वशासी समिति सुनील जैन ने की। बैठक में कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल एवं आयुक्त नगर निगम बिलासपुर प्रकाश कुमार सर्वे की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में सर्वप्रथम दिनांक 04 सितंबर 2025 को संपन्न पूर्व बैठक की कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर विस्तृत…

    Continue reading
    बिलासपुर: उर्मिला हाई स्कूल घुरू में वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ संपन्न, सुनीता सक्सेना को मिला ‘ग्रामीण विकास शिरोमणि’ सम्मान

    बिलासपुर: घुरू स्थित उर्मिला हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्व हिंदी परिषद की विशेष सहभागिता रही, जिसके अंतर्गत विद्यालय की प्रतिभाओं, प्रबंधन और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदी परिषद के संयोजक, राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बेनाफर, घुरू वार्ड की पार्षद कुसुम महाबली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *