छत्तीसगढ़ के भाटिया बनेंगे BCCI के ज्वाइंट सेक्रेटरी, 28 सितंबर को होगा औपचारिक ऐलान

छत्तीसगढ़ के लिए एक और गर्व का क्षण है। प्रदेश के प्रभतेज भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया जा रहा है। इसका औपचारिक ऐलान 28 सितंबर को होगा।

भाटिया वर्तमान में BCCI के कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं, जो छत्तीसगढ़ से पहली बार किसी को मिला था। अब एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें ज्वाइंट सेक्रेटरी जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि अंडर-19 और भारतीय महिला क्रिकेट टीमों के चयन की प्रक्रिया उनके निर्देशन में होती है।

भाटिया की नियुक्ति से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों का विश्वास है कि उनकी अगुवाई में जल्द ही छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल होंगे। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ क्रिकेट ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में प्रदेश के दो खिलाड़ियों का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ और पहली बार मध्य क्षेत्र ने यह ट्रॉफी अपने नाम की।

BCCI की नई टीम इस प्रकार होगी—

  • अध्यक्ष: मिथुन मन्हास (दिल्ली)
  • उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला
  • सचिव: सैकिया (असम)
  • कोषाध्यक्ष: रघुराम भट
  • IPL चेयरमैन: अरुण धूमल

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *