बिलासपुर: शहर की प्रतिष्ठित रंग संस्था संगम नाट्य समिति के बैनर तले बिलासपुर में 30 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का आयोजन नेहरू चौक के पास स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर में किया जा रहा है। जिसमें शहर के युवा रंगकर्मी पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रहे हैं। कार्यशाला में अभिनय की बारीकियों पर हुए नये तकनीक और बदलाव पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस कार्यशाला का निर्देशन युवा और अनुभवी रंगकर्मी शैलेन्द्र कुशवाहा के दिशा निर्देशन मे…
बिलासपुर के संगीत प्रेमियों के लिए एक आनंदमय अवसर शनिवार को राग मंच संगीत विद्यालय द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा संगीतकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और श्रोताओं को अपनी सुंदर संगीत की अनुभूति कराई। इस अद्भुत संगीत कार्यक्रम में विभिन्न शैलियों के कलाकारों ने भाग लिया, जिनमें शास्त्रीय गायक युवराज सिंह लोनिया, तबला वादक मिथलेश कौशिक, और ग़ज़ल गायक विकास गोस्वामी शामिल थे। राग मंच संगीत विद्यालय के संचालक साहिल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत…
कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा एवं उनकी टीम से मिलकर गदगद हुए IG एवँ SP कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा एवं उनकी टीम की सोच को सलाम कर रही बिलासपुर पुलिस बिलासपुर: कन्फ़ेड्रेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर इकाई द्वारा यश पैलेस करबला रोड में एक शाम बिलासपुर पुलिस परिवार के नाम कार्यक्रम का आयोजन 2 मार्च दिन शनिवार को किया जा रहा है. प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा व बिलासपुर अध्यक्ष किशोर पंजवानी कैट ने बताया कि शाम 5 बजे से 8 बजे…
बिलासपुर: ओ.पी. एस. के बजाए एन.पी. एस. सही या ज्यादा कारगर है इस बात को लेकर शासन की मंशा व कर्मचारियों के बीच कन्फ्यूजन कि स्थिति बनी हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान उन कर्मचारियों को हो रहा है जो रिटायर्ड हो रहे या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उक्त बातों को मीडिया के समक्ष रखते हुए लिपिक संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना देश के केवल कुछ ही राज्यों में है, जिसमें पश्चिम बंगाल, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में ही है।…
भूमाफियाओं को लाभ पहुँचाने वाले आरआई निखिल झा को करना था सस्पेंड सीमांकन में शामिल 1 आरआई और 3 पटवारियों को क्यों बचाया जा रहा है? प्रश्न तो उठेगा बिलासपुर- सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम का बुलडोजर आज भी चला। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर गठित राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा निगम कमिश्नर अमित कुमार के मार्गदर्शन में मोपका में निगम को आबंटित जमीन से कब्जा हटाने आज दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। जिसमें शेष…
गुरु शरद वैष्णव के निर्देशन में रायगढ़ कथक की देंगी प्रस्तुति रायगढ़: संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित जाजल्य देव महोत्सव में आज 12 फरवरी को नगर की अत्यंत प्रतिभाशाली युवा कथक नृत्यांगना सुश्री स्नेहा परमिता स्वाइन की कथक प्रस्तुति होगी. स्नेहा घरानेदार शिक्षा हेतु विश्व प्रसिद्ध संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय में प्रवीण (एम.ए. प्रथम वर्ष) की छात्रा हैं, तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नर्तक एवं गुरु शरद वैष्णव के निर्देशन में रायगढ़ कथक की विधिवत शिक्षा ग्रहण कर रही है. हाल ही में जे…
मोपका में निगम को आवंटित 20 एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया आयुक्त के निर्देश पर निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बिलासपुर: मोपका में निगम को आवंटित भूमि में से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। निगम आयुक्त अमितकुमार के निर्देश पर कब्जा हटाया गया। लगभग 16 एकड़ भूमि को दर्जन भर बेज़ा कब्जा धारियों से मुक्त कराया गया है। निगम द्वारा इसमें लोगों के घूमने फिरने के लिए शानदार गार्डन बनाया जायेगा। निगम की अवैध कब्जा हटाओ टीम ने राजस्व और पुलिस के साथ…
अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जारी रहेगा अभियान बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध तखतपुर एसडीएम द्वारा आज भी कार्रवाई जारी रही। छतौना, समलपुरी और पेंडारी में आधा दर्जन अवैध निर्माण कार्यों को ढहाया गया। बगैर कॉलोनाइजर लाइसेंस और नक्शा पास कराए संबंधितों द्वारा सड़क, नाली और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था। जिन भूस्वामियों द्वारा निर्मित अवैध सरंचना को ढहाया गया उनमें मनीषा पति मुकेश अग्रवाल, छतौना के रिद्धि सिद्धि मैनेजमेंट संचालक खुशबू पति विजय अग्रवाल, मायादेवी पति महेश, समलपुरी…
हंगरी के राष्ट्रपति Katalin Novak ने बाल गृह में यौन शोषण को छुपाने में मदद करने के लिए दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति को माफ करने के बढ़ते दबाव के बाद शनिवार को इस्तीफा दे दिया। रूढ़िवादी प्रधान मंत्री विक्टर ओर्बन की करीबी सहयोगी सुश्री नोवाक ने अप्रैल 2023 में लगभग दो दर्जन लोगों को माफ कर दिया – उनमें बाल गृह के उप निदेशक भी शामिल थे, जिन्होंने संस्था के पूर्व निदेशक को अपने अपराधों को छिपाने में मदद की थी। सुश्री नोवाक ने राज्य…