बिलासपुर: छत्तीसगढ़ पत्रकार महासंघ का गठन, विनय मिश्रा अध्यक्ष तो पंकज खण्डेलवाल बने महासचिव, बोले- न्यूज़ पोर्टल के पत्रकारों के हित के लिए भी लड़ी जाएगी लड़ाई
बिलासपुर : बुधवार को प्रेस ट्रस्ट भवन, ईदगाह चौक में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ पत्रकार महासंघ की का गठन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। कोटा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण सोमवंशी (डब्बू ठाकुर) को उपाध्यक्ष, पंकज खंडेलवाल(वरिष्ठ पत्रकार) को महासचिव, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कश्यप को कोषाध्यक्ष और हीराजी राव सदाफले को सहसचिव का कार्यभार सौंपा गया।…

















