बिलासपुर: जो काम पूर्व के निगम कमिश्नर नहीं कर पाए, उसे अमित कुमार ने कर दिखाया!

बिलासपुर नगर निगम इतिहास रचने की ओर, राजस्व वसूली 100 करोड़ के करीब

बिलासपुर नगर निगम ने इतिहास में पहली बार 100 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की ओर कदम बढ़ा दिया है। निगम ने 31 मार्च 2025 तक 90 करोड़ 11 लाख रुपये की वसूली कर अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार राजस्व में पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। शासन द्वारा कर भुगतान के लिए दी गई 30 अप्रैल तक की छूट के बाद यह आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंचने की पूरी संभावना है।

कमिश्नर ने लिया वसूली की प्रगति का जायजा
राजस्व वसूली के इस ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल करने के लिए नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने आज सभी RI और ARI के साथ बैठक कर 30 अप्रैल तक लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। साथ ही, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों का उत्साहवर्धन भी किया गया।

राजस्व का प्रमुख आधार बना संपत्तिकर व यूजर चार्ज
पिछले वित्तीय वर्ष में निगम ने संपत्तिकर, समेकित कर, दुकान, भूखंड, किराया, नीलामी समेत सभी स्रोतों से 87 करोड़ रुपये की वसूली की थी। वहीं इस वर्ष 31 मार्च तक 90.11 करोड़ रुपये वसूल कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है।

विशेष रूप से संपत्तिकर, समेकित कर और यूजर चार्ज से इस बार 56 करोड़ 5 लाख रुपये की वसूली हुई है, जो पिछले साल की 40 करोड़ रुपये की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। 30 अप्रैल तक यह वृद्धि 50 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।

स्पैरो क्षेत्र में 60 प्रतिशत अधिक वसूली
इस वर्ष टैक्स कलेक्शन एजेंसी स्पैरो के क्षेत्रों में भी निगम अमले द्वारा 60 प्रतिशत अधिक वसूली की गई है। उल्लेखनीय है कि पहले इन क्षेत्रों में अपेक्षानुसार वसूली नहीं हो पाती थी, लेकिन इस बार निगम की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।

अभियान और मॉनिटरिंग ने दिलाई सफलता
करीब 8 माह पूर्व निगम कमिश्नर के नेतृत्व में शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत डोर-टू-डोर संपर्क, शिविरों का आयोजन, बड़े बकायेदारों पर सख्ती, नवाचार और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाओं से राजस्व में भारी वृद्धि देखी गई। राजस्व वसूली को मिशन मोड में लेकर निरंतर मॉनिटरिंग की गई, जिसका सीधा असर नतीजों पर पड़ा।

नगर निगम के इस प्रदर्शन से साबित होता है कि नियोजित कार्यशैली और मजबूत नेतृत्व के साथ लक्ष्य कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे प्राप्त किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *