बिलासपुर: विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार CSPDCL के ट्रांसमिशन स्टोर, कार्यपालन यंत्री कार्यालय में एक नियम विरुद्ध निर्माण कार्य किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां तैनात एक महिला अधिकारी द्वारा बाथरूम बनवाए जाने की चर्चा तेज है।
सूत्रों का दावा है कि स्टोर परिसर में बिना किसी अधिकृत अनुमति के निर्माण कार्य शुरू करवाया गया, जिससे विभाग के अंदर सवाल उठने लगे हैं।
जब इस संबंध में हमारी टीम ने तथ्य जानने की कोशिश की और ट्रांसमिशन सिविल के SE नेताम से बात की, तो उन्होंने इस तरह के निर्माण कार्य से साफ इनकार किया।
SE पी. एस. नेताम ने कहा—
“अभी यह मामला टेंडर प्रक्रिया में है। किसी भी तरह का निर्माण कार्य विभाग द्वारा अधिकृत रूप से शुरू नहीं किया गया है।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्टोर में हाल ही में एक महिला अधिकारी का ट्रांसफर हुआ है और
“वह केवल साफ-सफाई करा रही हैं।















