बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना, मस्तूरी से लेकर रतनपुर तक बदले अधिकार
बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर ने 18 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में बदलाव किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 4936/वित्त-1/2026, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार तहसीलदार प्रकाश चन्द्र साहू को बिलासपुर से मस्तूरी तहसीलदार बनाया गया है। वहीं, आकाश गुप्ता, जो अति. तहसीलदार बिलासपुर के पद पर थे, को तहसीलदार बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह राजेन्द्र भारत को बिल्हा से रतनपुर तहसीलदार, जबकि लखेश्वर प्रसाद किरण को मस्तूरी से बोदरी तहसीलदार बनाया गया है।
नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल के तहत नायब तहसीलदार स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। शुभांगी गुप्ता को मस्तूरी से पचपेड़ी, अनिरुद्ध तिवारी को रतनपुर से बिलासपुर, तथा अप्रतिम पाण्डेय को कोटा से बिलासपुर पदस्थ किया गया है।
वहीं पंकज सिंह को बेलगहना से अति. तहसीलदार रतनपुर तथा राहुल साहू को बेलगहना से रतनपुर पदस्थ किया गया है।
राहुल शर्मा, तहसीलदार सकरी को तहसीलदार बिल्हा बनाया गया है। वहीं, विभोर यादव, तहसीलदार (नायब तहसीलदार सकरी) को तहसीलदार बेलगहना की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश में टोपलाल सिदार को सकरी से बेलगहना, सोनू अग्रवाल को रतनपुर से तहसीलदार सकरी, तथा संदीप साय को बोदरी से तहसीलदार सीपत पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा श्वेता यादव को सकरी में अति. तहसीलदार/नायब तहसीलदार के दायित्व तथा जयश्री राजन पथे को तहसीलदार, नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।







