रायपुर: राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा सफल तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

रायपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के संरक्षक न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और अकादमी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में 9 दिसंबर को एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

इस कार्यशाला में न्यायिक अधिकारियों के बीच तनाव की चुनौतियों का समाधान करने और स्वयं के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए मूल्यवान उपायो के संबध में चर्चा की गई। तनाव प्रबंधन की इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को उनके मानसिक व भावनात्मक कल्याण के प्रति सजग करना था।

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में आयोजित इस कार्यशाला में मुम्बई के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक  हरीश शेट्टी मुख्य वक्ता थे। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्य के व्यापक अनुभव के आधार पर तनाव से छुटकारा पाने एवं दिन प्रतिदिन जीवन में आने वाली कठिनाईयों से निपटने हेतु व्यावहारिक रणनीतियाँ बताई ।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायिक सेवा के सदस्यों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई। शेट्टी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियो को स्वतंत्र रूप से उनके विचार व्यक्त करने की सुविधा प्रदान की, जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने अनुभव तो साझा किये ही, दिन प्रतिदिन के कार्य से उत्पन्न होने वाले तनाव के संबध में श्री शेट्टी से खुल कर चर्चा की, प्रत्येक समस्या का समाधान मनोचिकित्सक  शेट्टी द्वारा किया गया ।

इस कार्यशाला में  हरीश शेट्टी द्वारा साझा की गई जानकारी न केवल ज्ञान वर्धक थी बल्कि कानूनी पेशे से जुडे लोगों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों के अनुरूप भी थी।

  • Related Posts

    रायपुर ई-मंडी फर्जीवाड़ा: कार्रवाई से आगे सवाल—कितनी मजबूत है डिजिटल मंडी व्यवस्था?

    रायपुर, 27 जनवरी 2026। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र के ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी ‘शिवम ट्रेडर्स’ में ई-मंडी प्रणाली से जुड़ा गंभीर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में 5,656 क्विंटल धान के अवैध परिवहन और दस्तावेजों में कूट रचना के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के…

    Continue reading
    साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 में छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् का कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह सम्पन्न

    रायपुर, 24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 के अंतर्गत कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों और कवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *