डंकाराम की खबर का बड़ा असर : SSP रजनेश सिंह का एक्शन, बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर चला पुलिस का बुलडोजर

49 कबाड़ियों की जांच, 40 गोदाम सील, मस्तूरी में कबाड़ से भरी गाड़ी जप्त — 18 पर कार्रवाई

बिलासपुर। शहर और ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध कबाड़ कारोबार को लेकर प्रकाशित “डंका राम” की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई गोदामों पर शिकंजा कस दिया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित कबाड़ गोदामों और कारोबारियों की सघन जांच की गई। कार्रवाई में कुल 49 कबाड़ियों की जांच की गई, जिनमें से 40 कबाड़ गोदामों को आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सील कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कई कबाड़ गोदामों में दस्तावेजों में भारी अनियमितताएं मिली हैं। अब संबंधित कारोबारियों के रिकॉर्ड और खरीदी-बिक्री के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाएगी। चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त और अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल शुरू कर दी गई है।

इधर, थाना मस्तूरी क्षेत्र में पुलिस ने कबाड़ से भरी एक संदिग्ध वाहन को जप्त किया है। वहीं 18 कबाड़ियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना वैध दस्तावेज के कबाड़ कारोबार करने वालों, चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री में शामिल लोगों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त कारोबारियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।

“डंकाराम” की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन

सूत्रों की मानें तो अवैध कबाड़ कारोबार को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और “डंकाराम” द्वारा प्रकाशित खबर के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। शहर में लंबे समय से यह चर्चा थी कि कई कबाड़ गोदाम चोरी के सामान की खपत का बड़ा केंद्र बन चुके हैं। अब SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर शुरू हुई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: सात टेंडर में भी नहीं खुली मंगला की प्रीमियम शराब दुकान, आखिर क्यों पीछे हट रहे कारोबारी?

    आबकारी विभाग में अंदरूनी खींचतान तेज! सीनियर बाबू और अधिकारी के विवाद की चर्चाएं आबकारी विभाग ऐसी जानकारी मीडिया से क्यों छुपाता है? राजकिशोर नगर में तीसरे टेंडर में खुल गई दुकान, लेकिन मंगला में अब तक नहीं मिला कोई इच्छुक… आबकारी विभाग फिर करेगा टेंडर बिलासपुर। शहर में प्रीमियम शराब दुकानों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पिछले वर्ष शासन स्तर से बिलासपुर के दो इलाकों — मंगला और राजकिशोर नगर — में प्रीमियम शराब दुकान खोलने के आदेश जारी हुए थे। लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सेंट जेवियर हाई स्कूल का लोगो लगी ड्रेस बेचने पर दुकान सील

    स्कूल ड्रेस में बड़ा खेल उजागर! बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल के पास संचालित श्री साईं इंटरप्राइजेस पर स्कूल का लोगो लगाकर ड्रेस बेचे जाने की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर शिक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच दल में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टाँडे, प्राचार्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर तथा एपीसी समग्र शिक्षा कार्यालय रोहित भाँगे शामिल रहे। जांच के दौरान दुकान में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *