बिलासपुर: सात टेंडर में भी नहीं खुली मंगला की प्रीमियम शराब दुकान, आखिर क्यों पीछे हट रहे कारोबारी?

आबकारी विभाग में अंदरूनी खींचतान तेज! सीनियर बाबू और अधिकारी के विवाद की चर्चाएं

आबकारी विभाग ऐसी जानकारी मीडिया से क्यों छुपाता है?

राजकिशोर नगर में तीसरे टेंडर में खुल गई दुकान, लेकिन मंगला में अब तक नहीं मिला कोई इच्छुक… आबकारी विभाग फिर करेगा टेंडर

बिलासपुर। शहर में प्रीमियम शराब दुकानों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पिछले वर्ष शासन स्तर से बिलासपुर के दो इलाकों — मंगला और राजकिशोर नगर — में प्रीमियम शराब दुकान खोलने के आदेश जारी हुए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जहां राजकिशोर नगर की दुकान तीसरे टेंडर में जाकर खुल गई, वहीं मंगला की दुकान के लिए सात बार टेंडर निकलने के बावजूद अब तक कोई भी कारोबारी सामने नहीं आया।

सूत्रों के मुताबिक आबकारी विभाग लगातार टेंडर प्रक्रिया दोहरा रहा है और अब फिर से नया टेंडर जारी करने की तैयारी में है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर मंगला क्षेत्र में ऐसी कौन सी वजह है जिसके चलते कारोबारी करोड़ों के इस कारोबार में रुचि नहीं दिखा रहे?

इधर विभागीय अधिकारियों का दावा है कि कुछ शराब दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट कर राजस्व बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल पारदर्शिता को लेकर खड़ा हो रहा है। यदि विभाग राजस्व बढ़ाने और दुकानों के स्थानांतरण जैसे बड़े फैसले ले रहा है तो इसकी अधिकृत जानकारी मीडिया और जनता से क्यों छिपाई जा रही है?

जब इस संबंध में जानकारी मांगी गई तो विभागीय अधिकारियों ने जवाब दिया कि “सारी जानकारियां जनसंपर्क विभाग को भेज दी जाती हैं।” अब सवाल यह है कि यदि जानकारी जनसंपर्क विभाग को भेजी जा रही है तो फिर मीडिया तक क्यों नहीं पहुंच रही? कहीं विभाग और जनसंपर्क के बीच सूचना दबाने का खेल तो नहीं चल रहा?

शहर में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि शराब दुकानों के टेंडर, शिफ्टिंग और राजस्व बढ़ाने के नाम पर आखिर अंदरखाने क्या चल रहा है? मंगला की दुकान पर सात बार टेंडर फेल होना सामान्य मामला नहीं माना जा रहा। जानकार इसे प्रशासनिक रणनीति, लोकेशन विवाद या संभावित कारोबारी जोखिम से जोड़कर देख रहे हैं।

अब देखना होगा कि आबकारी विभाग अगली बार टेंडर में सफलता हासिल कर पाता है या फिर मंगला की प्रीमियम शराब दुकान सिर्फ फाइलों में ही घूमती रह जाएगी।

  • Related Posts

    डंकाराम की खबर का बड़ा असर : SSP रजनेश सिंह का एक्शन, बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर चला पुलिस का बुलडोजर

    49 कबाड़ियों की जांच, 40 गोदाम सील, मस्तूरी में कबाड़ से भरी गाड़ी जप्त — 18 पर कार्रवाई बिलासपुर। शहर और ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध कबाड़ कारोबार को लेकर प्रकाशित “डंका राम” की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई गोदामों पर शिकंजा कस…

    Continue reading
    बिलासपुर: कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सेंट जेवियर हाई स्कूल का लोगो लगी ड्रेस बेचने पर दुकान सील

    स्कूल ड्रेस में बड़ा खेल उजागर! बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल के पास संचालित श्री साईं इंटरप्राइजेस पर स्कूल का लोगो लगाकर ड्रेस बेचे जाने की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर शिक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच दल में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टाँडे, प्राचार्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर तथा एपीसी समग्र शिक्षा कार्यालय रोहित भाँगे शामिल रहे। जांच के दौरान दुकान में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *