बिलासपुर: सड़क हादसे में घायल पत्रकार पुत्र के लिए प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री से मांगी मदद

 

बिलासपुर। शहर के पत्रकार जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य सरफराज मेमन के सुपुत्र मोहम्मद अल्फाज बीती रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब एकजुट नजर आया। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल  सर्किट हाउस पहुंचा और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घायल युवक के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाई और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

इस मौके पर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अग्रवाल, शादाब खान और अमन सिंह सहित कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।

 फिलहाल मोहम्मद अल्फाज की हालत पर सभी की नजरें टिकी हैं और पूरे पत्रकार समुदाय द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

  • Related Posts

    75वें जन्मोत्सव पर साहित्य का उत्सव: ‘यादों का सफर’ का भव्य विमोचन, जुटे प्रदेश के नामचीन साहित्यकार

    बिलासपुर/कोटा। करगी रोड स्थित कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “यादों का सफर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक…

    Continue reading
    बिलासपुर: 11 साल का सुरों का सितारा, अब गूंजेगा जगन्नाथ धाम में

    पुरी रथ यात्रा के मंच पर छत्तीसगढ़ के लाल तनिष्क वर्मा का होगा भजन गायन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया आशीर्वाद बिलासपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसका जीवंत उदाहरण हैं बिलासपुर के 11 वर्षीय बाल गायक एवं संगीतकार तनिष्क वर्मा। अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी संगीत प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय पहचान बना चुके तनिष्क अब 21 जुलाई को ओडिशा के विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर भजन प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *