बिलासपुर: 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पंजाब–CBSE का जलवा, छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को चटाई धूल

बिलासपुर | 05 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में चल रही 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025–26 के दूसरे दिन सॉफ्टबॉल मुकाबलों में ज़बरदस्त रोमांच देखने को मिला। विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में पंजाब और CBSE की टीमों का दबदबा साफ नजर आया, वहीं मेजबान छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को हराकर दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया।

ग्राउंड नंबर-1 पर CBSE ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर को 11–01 और तमिलनाडु को 10–00 से करारी शिकस्त दी। वहीं दिल्ली ने बिहार को 10–00 से हराया। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला छत्तीसगढ़ और दिल्ली के बीच खेला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में दिल्ली को 02–01 से पराजित कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

ग्राउंड नंबर-2 पर पंजाब की टीम पूरी तरह हावी रही। पंजाब ने चंडीगढ़ को 11–01 और मणिपुर को 12–00 से रौंद दिया। तेलंगाना ने हरियाणा को 10–00 से हराया, जबकि जम्मू-कश्मीर ने विद्या भारती को 14–00 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने चंडीगढ़ को 11–05 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

 अंडर-17 बालक वर्ग में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान का दमदार प्रदर्शन

बालक वर्ग अंडर-17 में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान ने शानदार खेल दिखाया।

  • राजस्थान ने CBSE को 10–00 से हराया
  • छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 10–00 और बिहार को 14–00 से पराजित किया
  • महाराष्ट्र ने राजस्थान को 10–00 से शिकस्त दी
  • ओडिशा ने तमिलनाडु को 10–00 से हराया
  • मध्य प्रदेश ने ओडिशा को 02–00 से हराया

बालिका वर्ग में भी मुकाबले रहे बेहद रोमांचक

बालिका वर्ग अंडर-17 में मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 16–00 से करारी मात दी।
राजस्थान ने तेलंगाना को 11–00, हरियाणा ने तेलंगाना को 06–03 से हराया।
वहीं विद्या भारती ने आंध्र प्रदेश को 06–05 से हराकर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की।
पंजाब ने गुजरात को 06–01, जबकि महाराष्ट्र ने गुजरात को 04–00 से पराजित किया।

 खिलाड़ियों में जोश, दर्शकों में उत्साह चरम पर

पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश और जुनून देखने को मिल रहा है। मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब की मजबूत दावेदारी पेश कर रही है, वहीं दर्शकों में भी आगामी मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *