कर्तव्य निभाते हुए वीरगति: सड़क हादसे में जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का निधन

तखतपुर | टेकचंद कारड़ा की रिपोर्ट

पुलिस विभाग से एक अत्यंत हृदयविदारक समाचार सामने आया है। जरहागांव थाना प्रभारी निरीक्षक नंदलाल पैकरा का शासकीय कर्तव्य के दौरान राजस्थान में एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया।

अचानक घटित इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

निरीक्षक नंदलाल पैकरा को एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और जनसंवेदनशील अधिकारी के रूप में जाना जाता था। वे हर मामले में गंभीरता, मानवीय दृष्टिकोण और अनुशासन के लिए पहचाने जाते थे। गुम इंसान की तलाश जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए उनका इस तरह असमय जाना पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है और विभागीय स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

 कर्तव्य की राह पर चलते हुए एक ईमानदार अधिकारी का यूं चला जाना पूरे प्रदेश के लिए गहरा आघात है।

नंदलाल पैकरा का नाम सदैव एक समर्पित पुलिस अधिकारी के रूप में याद किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading
    बिलासपुर: पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई टीम आज लेगी शपथ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू रहेंगे मुख्य अतिथि

    प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव; भव्य समारोह में होगी नई टीम की ताजपोशी   बिलासपुर। छठ घाट स्थित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच में रविवार को एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। मंच की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 21 जून को सायं 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज और राजनीति जगत की अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत प्रवीण झा को अध्यक्ष तथा सुधीर झा को सचिव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *