बिलासपुर: अगर कल निकलना है घर से तो सावधान! 11 जनवरी को दोपहर तक बंद रहेंगे शहर के मुख्य मार्ग, देखें पूरा डायवर्सन

बिलासपुर। कल 11 जनवरी 2026 (रविवार) को नगर में आयोजित “प्रभु श्रीराम कथा” के पावन अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के मध्य जगन्नाथ मंगलम (शिव टॉकीज चौक के समीप)से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, मसानगंज मार्ग, मध्य नगरी चौक, मारवाड़ी लाइन, किशन चौक, गोल बाजार, कोतवाली चौक होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण स्थित कथा स्थल में पहुंचकर सम्पन्न होगी।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कलश धारणी माताएं-बहनें शामिल होंगी, जिसके चलते शोभायात्रा मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा डायवर्सन प्लान लागू किया गया है।

इन प्रमुख स्थानों पर रहेगा यातायात डायवर्ट:

* शिव टॉकीज
* सीएमडी चौक
* मगरपारा चौक
* डीआईजी तिराहा
* ईदगाह चौक
* सिम्स चौक
* बाल्मीकि चौक
* शनिचरी तिराहा
* गांधी चौक
* हटरी चौक

प्रशासन ने समस्त नागरिकों व वाहन चालकों से विनम्र अपील की है कि कलश शोभायात्रा के दौरान निर्धारित परिवर्तित मार्गों का ही उपयोग करें तथा मौके पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति न बने।

 

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *