बिलासपुर: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का जिला अध्यक्ष सूर्यप्रकाश कश्यप ने किया स्वागत

कर्मचारियों की अनदेखी पर फूटा आक्रोश, 29 से 31 तक तीन दिवसीय आंदोलन का ऐलान

बिलासपुर: कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन की संभागीय बैठक आज जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में संभाग एवं जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने शासन पर कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं और परियोजनाओं का वास्तविक भार कर्मचारियों के कंधों पर है, जिन्हें वे पूरे समर्पण और निष्ठा से जीवनभर निभाते हैं। लेकिन जब कर्मचारियों के हित और अधिकारों की बात आती है, तो शासन एवं प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं।

सूर्य प्रकाश कश्यप ने कहा कि मनोज पिंगुवा समिति की अनुशंसाएं आज तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं। वर्ष 2019 से लंबित महंगाई भत्ता (डीए) एरियर्स की राशि अब तक जारी नहीं की गई, जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में भी गंभीर खामियों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके आश्रित को योग्यता पर विचार किए बिना भृत्य पद पर नियुक्त किया जा रहा है तथा अनुकंपा नियुक्ति की शर्तों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं दी जा रही। इसके अलावा चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान की प्रक्रिया भी लंबे समय से लंबित है।

बैठक को संबोधित करते हुए फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप के विचारों का समर्थन किया और कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 29 से 31 तारीख तक तीन दिवसीय निश्चितकालीन आंदोलन प्रस्तावित है।

बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने एकमत होकर आंदोलन को पूरी मजबूती के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। कर्मचार ने साफ संकेत दे दिया है कि अब अधिकारों की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    5 एकड़ जमीन पर घमासान: खबर से राजभवन तक शिकायत, अब GGV का बड़ा स्पष्टीकरण—‘किसी को जमीन देने की कोई योजना नहीं’

    स्टैंडिंग कमेटी के एजेंडा-7 को लेकर उठे सवालों के बाद मामला गरमाया; शिकायतकर्ता ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की, विश्वविद्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर जमीन आवंटन से किया साफ इनकार   बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGV) की करीब 5 एकड़ जमीन को लेकर उठा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर सामने आई खबर के बाद मामला राज्यपाल तक पहुंचा और शिकायत के जरिए कथित जमीन आवंटन प्रस्ताव को निरस्त करने तथा मामले में कार्रवाई की…

    Continue reading
    बिलासपुर: मोहम्मद अजीज के अमर गीतों की शाम में रेवती यादव होंगी खास मेहमान

    लखीराम ऑडिटोरियम में दिग्गजों के सुरों के बीच 8 साल की बाल प्रतिभा मयंशी खण्डेलवाल की प्रस्तुति बनेगी शाम का खास आकर्षण मोहम्मद अजीज की आवाज फिर होगी जिंदा, 9 अगस्त को लखीराम में सजेगी सुरों की यादगार महफिल ‘वॉइस ऑफ मोहम्मद अजीज’ बिजय अजीज बिखेरेंगे सदाबहार नगमों का जादू, बिलासपुर में गूंजेंगे बॉलीवुड के अमर गीत बिलासपुर। कुछ आवाजें वक्त के साथ खामोश हो जाती हैं, लेकिन उनके गीत कभी नहीं मरते। ऐसी ही अमर आवाज के मालिक रहे मशहूर पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद अजीज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *