बिलासपुर : त्रिपुर सुंदरी मरी माई मंदिर प्रांगण में छठ महापर्व का भव्य आगाज़. दीपदान व गंगा महाआरती के साथ शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान, समाजसेवी प्रवीण झा रहे मुख्य अतिथि

बिलासपुर: सिरगिट्टी। रेलवे क्षेत्र स्थित न्यू लोको कॉलोनी के त्रिपुर सुंदरी माँ मरी माई मंदिर प्रांगण में बीते 15 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी छठ महापर्व का शुभारंभ बड़ी आस्था व उत्साह के साथ किया गया।

तालाब किनारे आकर्षक रोशनी, सजावट, श्रद्धा की लहर और छठ गीतों की मधुर गूंज के बीच दीपदान एवं गंगा महाआरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रवीण झा शामिल हुए, जहां उन्होंने छठ माता और सूर्य देव से शहर में सुख-समृद्धि की कामना की।

 आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका

  • समिति अध्यक्ष – रवि पासवान

  • सचिव – केशव झा

  • उपाध्यक्ष – सुनील पांडेय

  • पूजा प्रभारी – तरुण अचारी

  • कोषाध्यक्ष – सोमनाथ पांडेय

  • कार्यकरणी अध्यक्ष – द्रोण सोनकलिहारी
    साथ ही अरविंद ओझा, मनोज पाल, हेमंत पाठक, रवि साहू, शम्भु भाई, अंकित मिश्रा, सौरभ, सुनील सिंह एवं अन्य सदस्यों ने जिम्मेदारी निभाई।

जनप्रतिनिधि और भक्तों की भारी उपस्थिति

कार्यक्रम में उपस्थित रहे –
जोन अध्यक्ष एवं पार्षद विजय सिंह मरावी, दिनेश कौशिक, चन्द्रकांत मंझवार, अरविंद मिश्रा, संजय यादव, कन्हैया कौशिक सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक और सैकड़ों श्रद्धालु।

 रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार,

कल डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।

आस्था, अनुशासन और स्वच्छता के साथ मनाया जा रहा यह आयोजन सिरगिट्टी क्षेत्र में धार्मिक एकता व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है। श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण देखते ही बन रहा है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *