बिलासपुर : छठ महापर्व की महाआरती से अरपा तट गूंजा आस्था के स्वर, जनप्रतिनिधियों ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

बिलासपुर। नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को माता अरपा की भव्य महाआरती से हुई। छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित इस महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। दीपों की लौ और भक्ति के नारों से अरपा का तट आलोकित हो उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत के रूप में श्री श्री 1008 त्यागी प्रेम दास जी महाराज उपस्थित रहे। वहीं मंच पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और विशेष अतिथि के रूप में गोरखपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद शामिल हुए।

महारती समिति के प्रवीण झा, डॉक्टर धर्मेंद्र दास, अभय नारायण राय, सुधीर झा, बीएन ओझा और संरक्षक एसपी सिंह, एसके सिंह एवं बृजेश सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने आरती कर बिलासपुर एवं पूरे प्रदेश की शांति, समृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

नेताओं ने कही यह बातें

विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि माता अरपा केवल नदी नहीं बल्कि आस्था का केंद्र हैं। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि अरपा का जल निर्मल रहे, गंदे नाले पूरी तरह बंद हों और सालभर नदी का सम्मान बना रहे। स्वच्छ नदी और स्वच्छ शहर ही स्वस्थ समाज की पहचान है।

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि छठ पूजा समिति महीनों की मेहनत से भव्य आयोजन करती है। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग प्रसंसनीय है।

इंजीनियर प्रवीण निषाद ने बिलासपुर के छठ घाट की सराहना करते हुए कहा कि देश में कई घाट अस्थाई बनते हैं, मगर बिलासपुर का पक्का, लंबा और भव्य घाट छठ आस्था की अनूठी मिसाल है।

कई गणमान्य रहे मंच पर मौजूद

मंच पर समाजसेवी एवं विभिन्न छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्य भूमिका का वाचन संरक्षक एसपी सिंह ने किया। उन्होंने महाआरती की शुरुआत की भावना और 365 दिन अरपा माता की पूजा-सुरक्षा की अपील की। संचालन समिति के अभय नारायण राय और आभार प्रदर्शन डॉक्टर धर्मेंद्र दास ने किया।

हजारों स्वयंसेवकों का सहयोग

मंच और आरती आयोजन को सफल बनाने में आरपी सिंह, रौशन सिंह, प्रशांत सिंह, दिलीप चौधरी, संजय सिंह राजपूत, धनंजय झा, पंकज सिंह, हरिशंकर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

26 अक्टूबर को श्रमदान की अपील

छठ पूजा समिति के प्रवीण झा ने सभी श्रद्धालुओं से 26 अक्टूबर सुबह 7 बजे श्रमदान में पहुंचकर छठ घाट की साफ सफाई में अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

अंत में समिति ने सभी अतिथियों, प्रशासन और बिलासपुरवासियों को महाआरती में उपस्थिति और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

 

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *