बिलासपुर : जीएसटी सुधार से उपभोक्ता और व्यापार जगत को बड़ा लाभ – किशोर पंजवानी

बिलासपुर। कैट (CAIT) बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्रीनिर्मला सीतारमण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नए जीएसटी सुधार से सीधे उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। इससे उनकी बायिंग पावर बढ़ेगी, जिसके परिणामस्वरूप रिटेल सेक्टर में मांग में तेजी आएगी, इंडस्ट्री के उत्पादन में वृद्धि होगी और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

पंजवानी ने कहा कि यह सुधार देश की जीडीपी को 0.5 से 0.75 प्रतिशत तक अतिरिक्त ग्रोथ देने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पहले इनकम टैक्स में छूट, फिर आरबीआई द्वारा 1% की राहत से बाजार में 2.5 लाख करोड़ की तरलता और अब जीएसटी सुधार—ये सभी कदम व्यापार और उद्योग जगत के लिए स्वर्णिम अवसर लेकर आए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुधारों से आत्मनिर्भर भारत के विज़न को मजबूती मिलेगी, स्वदेशी अभियान को गति मिलेगी और देशभर में नए स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा। इससे भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *