बिलासपुर : पार्टी के लिए निकला कारों का काफिला – युवकों को पकड़ा, छोड़ा और अब फिर से पकड़ने की कवायद

हाई कोर्ट की चेतावनी और जनता की सुरक्षा के बावजूद, पुलिस ने गंभीर धाराओं की बजाय जमानती धाराएं क्यों लगाईं?

मामला सिर्फ़ स्टंटबाजी नहीं, सिस्टम की पोल खोलता है

बिलासपुर। हाई कोर्ट की कड़ी चेतावनी और सख्त निर्देशों के बावजूद बिलासपुर में रईसजादों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही। मस्तूरी थाना क्षेत्र के दरीघाट एनएच–49 पर बुधवार देर रात लग्जरी कारों का काफिला फिल्मी अंदाज़ में दौड़ा, इससे  हाईवे जाम हुआ, युवक खिड़कियों से लटककर रील बनाते रहे। पुलिस ने स्टंट कर रहे युवकों को पकड़ा और बाद में छोड़ दिया. 

लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे पुलिस सिस्टम की साख पर सवाल खड़े कर दिए। जमानती धाराएं लगाकर आरोपियों को रातभर थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया गया। अब पुलिस दावा कर रही है कि युवकों को दोबारा पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई में लेन–देन भी हुआ और एक रसूखदार युवक का नाम एफआईआर में दर्ज नहीं किया गया क्योंकि उसके पिता एक रिटायर्ड पुलिस अफसर के खास दोस्त बताए जाते हैं।

क्या ऐसे मामलों में रसूख के सामने पुलिस बेबस होती जा रही है?

यह घटना सिर्फ़ ट्रैफिक उल्लंघन का मामला नहीं है, बल्कि कानून की साख और निष्पक्षता का बड़ा इम्तिहान है।

  • जब  युवकों और उनकी गाड़ियां मौके से पकड़ाई थीं, तो उन्हें थाने से छोड़ा ही क्यों गया?

  • हाई कोर्ट की चेतावनी और जनता की सुरक्षा के बावजूद, पुलिस ने गंभीर धाराओं की बजाय जमानती धाराएं क्यों लगाईं?

  • अगर आम युवक होते, तो क्या उन्हें भी इतनी आसानी से छोड़ दिया जाता?

यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर पुलिस पर रसूखदारों को बचाने का आरोप लगा हो। यह सवाल अब सीधा खड़ा है कि क्या पुलिस विभाग खुद को “कानून से ऊपर” समझने वालों के दबाव में है?

मामला सिर्फ़ स्टंटबाजी नहीं, सिस्टम की पोल खोलता है

  1. कानूनी कमजोरी – जानलेवा स्टंटबाजी, हाईवे जाम और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे जैसे मामलों में सख्त धाराएं लगनी चाहिए थीं, लेकिन पुलिस ने इसे हल्के में लिया।

  2. रसूख का खेल –सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक का नाम एफआईआर से गायब होना इस बात का सबूत है कि प्रभावशाली परिवारों को बचाने का खेल अब भी जारी है।

  3. पुलिस की दोहरी भूमिका – पहले पकड़ना, फिर छोड़ना और अब दोबारा पकड़ने की कवायद करना महज़ डैमेज कंट्रोल है, ताकि जनता और मीडिया के दबाव को शांत किया जा सके।

  4. जनता का विश्वास – हर बार ऐसे मामलों में पुलिस की ढिलाई जनता में यह संदेश देती है कि कानून आम आदमी पर चलता है, लेकिन रसूखदारों के लिए अलग नियम हैं। 

सबसे बड़ा सवाल

अगर पुलिस ही हाई कोर्ट के आदेशों और जनता के भरोसे की रक्षा नहीं कर पाएगी, तो क्या फिर यह माना जाए कि बिलासपुर में कानून कमजोर और रसूखदार ताकतवर हैं?

यह रिपोर्ट न सिर्फ़ एक घटना को उजागर करती है बल्कि पूरे सिस्टम की मानसिकता पर चोट करती है। अगर इस बार भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह साफ संदेश जाएगा कि पुलिस महज़ दिखावे की कार्रवाई करती है और असलियत में रसूख के सामने घुटने टेक देती है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *