CG:16 से 18 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं सचिन पायलट

बिलासपुर: कांग्रेस नेता सचिन पायलट एक बार फिर छत्तीसगढ़ का दौरा करने की तैयारी में हैं। दिल्ली सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वे 16, 17 और 18 अक्टूबर को तीन दिवसीय प्रवास पर प्रदेश आ सकते हैं। उनका यह दौरा पार्टी के हस्ताक्षर अभियान से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान पायलट के कार्यक्रम बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, राजनांदगांव और रायगढ़ जिलों में प्रस्तावित हैं। यहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और सभाओं को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में बिलासपुर में हुए “वोट चोर-गद्दी छोड़” कार्यक्रम में भी सचिन पायलट शामिल हुए थे और सरकार पर जमकर हमला बोला था। आगामी दौरे को उसी अभियान की अगली कड़ी माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अक्टूबर में होने वाला यह दौरा कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है और इससे प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *