बिलासपुर में ‘मुझमें एक कबीर’ कृति का भव्य विमोचन

बिलासपुर/सांई आनंदम परिसर में साहित्यकार विजय कल्याणी तिवारी कृत “मुझमें एक कबीर” (731 दोहों से अलंकृत) कृति का विमोचन भव्य समारोह में किया गया।

विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि रहे 107 वर्षीय संतश्री रामगोपाल महाराज (मारुति धाम, देवरघटा, शिवरीनारायण)।
विशिष्ट अतिथियों में थावे विश्वविद्यालय बिहार के कुलपति एवं पूर्व छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष भाषाविद् डॉ. विनय कुमार पाठक, न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेयी तथा वरिष्ठ पत्रकार व उपन्यासकार केशव शुक्ल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि हरबंश शुक्ल ने किया तथा संपादकीय अतिथि के रूप में डॉ. रमेशचन्द्र सोनी उपस्थित रहे।

मुख्य उद्बोधन

🔹 संतश्री रामगोपाल महाराज ने कहा कि व्यक्ति जब वासनाओं, ईर्ष्या, पाखंड से ऊपर उठकर भक्ति में लीन होता है तभी समाज को दिशा देने वाली कृतियाँ संभव हो पाती हैं।
🔹 वरिष्ठ कवि हरबंश शुक्ल ने कहा – “कबीर आडंबर और पाखंड का विरोध कर समाज को सत्य के पथ पर ले जाते हैं, वही इस कृति का सार है।”
🔹 डॉ. विनय कुमार पाठक ने कृति को कबीर की परंपरा का परकाया प्रवेश बताया और कहा कि विजय तिवारी ने भाषा और भाव पक्ष को संतुलित करते हुए इसे अमर कृति बना दिया है।
🔹 न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेयी ने कहा कि विजय तिवारी समाज की कुचेष्टाओं के प्रतिकारक साहित्यकार हैं।
🔹 वरिष्ठ पत्रकार केशव शुक्ल ने कृतिकार को निरंतर सृजनशीलता और नवीन उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
🔹 डॉ. रमेशचन्द्र सोनी ने कहा कि विजय तिवारी की रचनाधर्मिता कबीर के बहुभाषीय शब्द-संयोजन की समकक्षता लिए हुए है।

कार्यक्रम की झलक

स्वागत भाषण सजलकर मयंकमणि दुबे ने दिया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कवि अमृतलाल पाठक ने किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि व श्रोता उपस्थित रहे।

विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में राजेश सोनार, ओमप्रकाश भट्ट, पूर्णिमा, विपुल तिवारी, अशोक वाजपेयी, अनिल दुबे, शंकर मिश्र, विजय गुप्ता, उषा तिवारी, रेखराम साहू, आनंद पांडे, अनिल पांडे, आर.एन. राजपूत, गजानंद पात्रे, बुधराम यादव, राकेश पांडे, कल्याणी तिवारी, ऊजली, आशीष तिवारी, आकांक्षा पांडे, तपन सिन्हा (अंबिकापुर), भरत चंदानी, ललित कुमार, शिव मंगल शुक्ल सहित अनेक साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 इस विमोचन ने साहित्य जगत में “मुझमें एक कबीर” को एक मील का पत्थर स्थापित कर दिया।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *