बिलासपुर: क्या SSP रजनेश सिंह की नाक के नीचे चल रहा है फर्जी सिम से लाखों की वसूली का खेल?

बिलासपुर। राजधानी से लेकर न्यायधानी तक पुलिस महकमे में मंगलवार को हड़कंप मच गया, जब बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के कार्यालय में एक युवक ने सायबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी प्रधान आरक्षक आसिफ पारिख फर्जी सिम के जरिए सट्टा, शराब, रेत, कबाड़ और अन्य अवैध कारोबारियों से हर महीने लाखों रुपये की उगाही करता है।

सूत्रों के अनुसार, शिकायत में जिस मोबाइल नंबर का जिक्र किया गया है, वह पूरी तरह फर्जी दस्तावेजों पर जारी कराया गया था और वर्षों से विभाग के भीतर “वसूली के संसाधन” के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस नंबर के जरिए न केवल बिलासपुर, बल्कि आसपास के जिलों के अवैध कारोबारियों से भी संपर्क साधा जाता है और तय तारीख पर रकम न मिलने पर सीधे धमकी भरे कॉल किए जाते हैं।

क्राइम ब्रांच दफ्तर में बुलाकर वसूली का आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रधान आरक्षक खाकी का डर दिखाकर बेगुनाह लोगों को क्राइम ब्रांच के दफ्तर बुलवाता और उन्हें झूठे केस में फंसा देने की धमकी देकर रकम ऐंठता था। वसूली का यह खेल विभाग के निचले स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक हिस्सेदारी में बांटा जाता था, ऐसा सूत्रों का दावा है।

मोबाइल नंबर की जांच से खुलेगा राज?

मामले की तह तक जाने के लिए इस फर्जी सिम का लोकेशन, CDR और रजिस्ट्रेशन डिटेल खंगालना बेहद अहम माना जा रहा है। यही वह कड़ी है जो इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड को उजागर कर सकती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या पुलिस इस सिम को बरामद कर पाएगी, या फिर सबूतों को नष्ट कर दिया जाएगा।

पहले भी आए ऐसे मामले

यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी पुलिसकर्मी पर उगाही के आरोप लगे हों। पहले भी बिल्हा और रतनपुर में ऐसे प्रकरण सामने आ चुके हैं, जहां निचले स्तर के कर्मियों को बलि का बकरा बनाकर उच्च अधिकारियों को बचा लिया गया। अब देखना यह होगा कि इस बार SSP रजनेश सिंह कितनी गंभीरता से मामले की जांच करवाते हैं और क्या वाकई बड़े चेहरों तक कार्रवाई की गाज गिर पाती है।

जनता की निगाहें पुलिस की निष्पक्षता पर

यह मामला पुलिस महकमे की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अगर आरोप सही साबित हुए तो यह न केवल खाकी के दामन पर दाग होगा, बल्कि विभाग की ईमानदारी पर भी जनता का भरोसा डगमगा सकता है। अब सबकी नजर SSP के अगले कदम पर टिकी है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर में NHICF के National Flame of Honour 2026 में दिव्यांग कलाकारों, शिक्षकों, संगीत साधकों, किसानों, पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान हुआ. तनिष्क वर्मा, मयंशी खण्डेलवाल सहित कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

    डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह, डॉ. श्याम लाल निराला, सामाजिक कार्यकर्ता किरण सिंह, प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार और शिवसेना नेत्री रेवती यादव की गरिमामयी मौजूदगी में सफल हुआ कार्यक्रम संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मोना आनंद, बिपुला दास व रूना दास के छात्रों सहित आलोक-आशुतोष पांडेय, उदभव ठक्कर, एम अवंतिका, तनिष्क वर्मा, अरजिता सिंह और मयंशी खण्डेलवाल ने बांधा समां National Flame of Honour 2026: बिलासपुर में दिव्यांग कलाकारों, शिक्षकों और संगीत साधकों का सम्मान बिलासपुर में…

    Continue reading
    बिलासपुर: शैलेन्द्र सिंह कछवाहा के नेतृत्व में अर्जुन रेसिडेंसी में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, भक्ति-संस्कृति से सराबोर हुआ समारोह

    भजन, साहित्य और बाल प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, होनहार कलाकारों का हुआ सम्मान बिलासपुर। अशोक नगर स्थित अर्जुन रेसिडेंसी में गणेशोत्सव के अवसर पर भक्ति, साहित्य और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह कछवाहा की नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में गणपति वंदना, भजनों और बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को देर तक बांधे रखा। पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और कार्यक्रम के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *