पत्रकार हित में नई पहल: NHICF नेशनल प्रेस क्लब का गठन, न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्रभूषण संरक्षक और डॉ. विनय पाठक कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

बिलासपुर। पत्रकार हित और मीडिया क्षेत्र के विकास को समर्पित NHICF National Press Club की महत्वपूर्ण बैठक आज सर्किट हाउस बिलासपुर में संपन्न हुई। बैठक में क्लब के गठन को लेकर पांच बिंदुओं में निर्णय पारित किए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्रभूषण बाजपेयी को संरक्षक, पत्रकार पंकज खंडेलवाल को अध्यक्ष, डॉ. विनय पाठक को कार्यकारी अध्यक्ष और सुरेंद्र वर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन की जिम्मेदारी डॉ. विनय पाठक को सौंपी गई।

बैठक के दौरान क्लब के गठन को लेकर उठे विभिन्न बिंदुओं व प्रश्नों पर न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्रभूषण बाजपेयी, डॉ. विनय पाठक, रमेश चंद्र श्रीवास्तव और डॉ. अरुण कुमार यदु द्वारा गहन चर्चा की गई, जिनका समाधान पंकज खंडेलवाल और सुरेंद्र वर्मा ने प्रस्तुत किया। बहुआयामी उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी स्वीकृति और सहमति व्यक्त की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्रभूषण  बाजपेयी, डॉ. विनय पाठक, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अरुण कुमार यदु, विष्णु कुमार तिवारी, शत्रुघन जेसवानी, डॉ. राघवेंद्र दुबे, आशीष श्रीवास, लेखक सुरेंद्र वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, दीपक मिश्रा, और युवा पत्रकार तरुण मिश्रा उपस्थित रहे।

NHICF National Press Club का यह गठन पत्रकारों को एक सशक्त मंच देने और पत्रकारिता के उच्च मानकों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *