बिलासपुर: शिवम रेसीडेंसी निवासी श्रीराम शुक्ला और किरण शुक्ला गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

बंटी और बबली के तर्ज पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट व्यापार विहार के साथ अन्य दुकानों कास्मेटिक समान चोरी करने वाले पति-पत्नी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनो चोरों के कब्जे से चोरी गई कास्मेटिक समान जैसे – फेयर एंड लवली, शैंपू, फेस क्रीम, बॉडी लोशन इत्यादि समान किया गया गया जब्त

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट व्यापार विहार के मैनेजर आशीष रंजन के द्वारा 18 सितंबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की उनके स्टोर में बिक्री के हिसाब से समान कम होना पाने से स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया जिसमे एक महिला एवं पुरुष द्वारा स्टोर से समान चोरी करते दिखाई दिये। थाना प्रभारी सिविल लाईन द्वारा थाना स्तर पर टीम बनाकर उक्त दोनों चोरों की पतासाजी शुरू की गई। पतासाजी में शहर के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की फोटो सामने आया प्राप्त फुटेज एवं जिओ मार्ट से प्राप्त मोबाइल नंबर का तस्वीर करने पर आरोपियों का लोरमी निवासी होना पाया गया लोरमी जाकर पता तलाश करने पर उक्त दोनों व्यक्ति को मंगला बिलासपुर में निवास करना बताए। जिसके निशानदेही पर थाना सिविल लाइन के टीम द्वारा शिवम रेसीडेंसी शांति नगर मंगला में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां पर एक महिला एवं एक पुरुष मिले, दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए घर की तलाशी ली गई जहां से चोरी गए समान मिला। जहां से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए समस्त समानों को बरामद किया गया है।

आरोपी

 – श्रीराम शुक्ला पिता देवी प्रसाद शुक्ला उम्र 42 वर्ष निवासी राम्हेपुर वार्ड नंबर 15 लोरमी जिला मुंगेली हाल मुकाम किराए का घर शिवम रेसीडेंसी ब्लॉक सी 202 शांति नगर मंगला थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

– किरण शुक्ला पति श्रीराम शुक्ला उम्र 32 वर्ष निवासी राम्हेपुर वार्ड नंबर 15 लोरमी जिला मुंगेली हाल मुकाम किराए का घर शिवम रेसीडेंसी ब्लॉक सी 202 शांति नगर मंगला थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *