बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ उन शीर्ष अधिकारियों की शिकायत प्रभारी मंत्री अरुण साव से करेगा, जो पत्रकारों के फोन नहीं उठाते और उनके संदेशों का जवाब नहीं देते

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों के साथ लगातार हो रही उपेक्षा और अधिकारियों द्वारा संवादहीनता की स्थिति पर नाराजगी जताई है। महासंघ का कहना है कि जिले के कई टॉप अधिकारी और छोटे स्तर के प्रशासनिक अधिकारी पत्रकारों के फोन नहीं उठाते और न ही उनके मैसेज या कॉल का जवाब देते हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में सूचना के अधिकार और पारदर्शिता की भावना के खिलाफ है।

इस संबंध में महासंघ ने निर्णय लिया है कि ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर प्रदेश के प्रभारी मंत्री से औपचारिक शिकायत की जाएगी। यह जानकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा और महासचिव पंकज खण्डेलवाल ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों को सरकारी कामकाज, योजनाओं और जनसमस्याओं की जानकारी प्राप्त करना उनका दायित्व है। यदि अधिकारी संवाद नहीं करेंगे तो जनहित की जानकारी आमजन तक नहीं पहुंच पाएगी, जिससे अव्यवस्था और भ्रम की स्थिति पैदा होगी।

महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि आगे भी यह स्थिति बनी रही तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जन आंदोलन की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। आगामी दिनों में इस विषय पर पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित कर अगली रणनीति तय की जाएगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    ओपन यूनिवर्सिटी के प्रति नई पीढ़ी का बढ़ता रुझान, ये 10 कारण हैं प्रमुख

    कम लागत, पढ़ाई में लचीलापन, नौकरी के साथ शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं ने बढ़ाया आकर्षण बिलासपुर। बदलते दौर में उच्च शिक्षा की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है। आज की नई पीढ़ी ऐसी शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है, जिसमें पढ़ाई के साथ नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अन्य जिम्मेदारियों को भी आसानी से संतुलित किया जा सके। इसी कारण ओपन एवं मुक्त विश्वविद्यालयों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। ओपन यूनिवर्सिटी की उपयोगिता और नई पीढ़ी के…

    Continue reading
    चित्रगुप्त चौक पर गूंजा स्वागत, श्रीकांत वर्मा की विरासत और राष्ट्रसेवा का संदेश

    डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव बोले—श्रीकांत वर्मा से बिलासपुर की पहचान को मिला विस्तार शिवसेना-एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा का कायस्थ समाज ने किया आत्मीय अभिनंदन बिलासपुर। शिवसेना-एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा के बिलासपुर आगमन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। इसी क्रम में चित्रगुप्त चौक में कायस्थ समाज द्वारा पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉ. अभिषेक वर्मा का आत्मीय एवं गरिमापूर्ण अभिनंदन किया गया। चित्रगुप्त चौक पहुंचने पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने भगवान चित्रगुप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *