बिलासपुर: भूपेश बघेल और अटल श्रीवास्तव के करीबी, निष्कासित नेता अभय नारायण के बेटे अमितेष राय पर लगा गरीबों का राशन गबन करने का गंभीर आरोप

 गरीबों के राशन पर डाका?

बिलासपुर में राशन घोटाला उजागर: निष्कासित नेता अभय नारायण के बेटे अमितेष राय पर 285 क्विंटल चावल गबन का आरोप, एफआईआर की तैयारी

बिलासपुर — छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गरीबों के हक के सरकारी राशन के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 42 के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य की दुकान आई.डी. नं. 401001134 से संबंधित यह घोटाला सहकारी समिति खैर माता खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा द्वारा चलाई जा रही प्रणाली के माध्यम से उजागर हुआ है। दुकान के संचालक अमितेष राय पर 285.48 क्विंटल चावल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 40 हजार रुपये है, गबन करने का गंभीर आरोप है।

जांच में सामने आई अनियमितताएँ

खाद्य विभाग द्वारा 23 अगस्त 2024 को की गई जांच के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद विभाग ने संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन लगातार नोटिस जारी करने के बावजूद न तो राशन की भरपाई हुई और न ही कोई उत्तर प्रस्तुत किया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, 20 सितंबर 2024 को उक्त दुकान का संचालन निलंबित कर दिया गया और 5 अक्टूबर 2024 को इसे गौरी महिला बहुद्देशीय सहकारी समिति (आईडी 402001157) को सौंप दिया गया।

FIR की तैयारी, विभागीय कार्रवाई तेज

खाद्य विभाग अब पूर्व संचालक अमितेष राय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 महीनों में कई बार 3-3 दिन की समयसीमा के साथ नोटिस दिए गए, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

राजनीतिक कनेक्शन बना चर्चा का विषय

मामला और अधिक चर्चित तब हुआ जब यह सामने आया कि आरोपी अमितेष राय, कांग्रेस के निष्कासित नेता अभय नारायण का पुत्र है, जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता अटल श्रीवास्तव के करीबी माने जाते हैं।

यह विषय तब और अधिक तूल पकड़ गया जब हाल ही में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) की “संविधान बचाओ रैली” में भाग लेने आए AICC के सचिव सह प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया एवं जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल से मीडिया द्वारा इस पर सवाल किया गया।

जांगिड़ ने लिया गंभीरता से, कार्रवाई के संकेत

पत्रकार वार्ता के दौरान विजय जांगिड़ ने स्पष्ट रूप से कहा, “यदि राशन घोटाले में पार्टी से जुड़े किसी पदाधिकारी या उसके परिजन का नाम सामने आ रहा है, तो जांच के बाद उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने मामले को तत्काल जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल को सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

गरीबों के राशन में भ्रष्टाचार की इस घटना ने न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। अब सबकी नजर इस पर है कि खाद्य विभाग और कांग्रेस पार्टी इस मामले में क्या कड़े कदम उठाते हैं और क्या दोषियों को सज़ा दिलवाई जाती है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: खारंग में गूंजा वेद मंत्रों का स्वर, 28 बटुकों का सामूहिक उपनयन… प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

    बिलासपुर। परंपरा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला जब सरयूपारिण विप्र खारंग संघ द्वारा ग्राम नगोई (बेमा) में दो दिवसीय सामूहिक व्रतबंध संस्कार, वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 28 बटुकों के उपनयन संस्कार के साथ शुरू हुआ यह आयोजन पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा ने बढ़ाई भव्यता, समाज ने दिखाई एकजुटता संस्कार के पश्चात खारंग परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों…

    Continue reading
    महावीर : अहिंसा और चेतना का अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमा

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) यह लेख महावीर के दार्शनिक चिंतन को एक अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमान के रूप में विश्लेषित करता है। इसमें वैदिक, उपनिषदिक, ब्राह्मणीय, जैन तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टियों के बीच एक समन्वित और समालोचनात्मक वैचारिक ढाँचा निर्मित किया गया है। लेख यह प्रतिपादित करता है कि अहिंसा, चेतना और अनेकांतवाद केवल आध्यात्मिक मुक्ति के साधन नहीं हैं, बल्कि वे आधुनिक युग के नैतिक, पर्यावरणीय और मनोवैज्ञानिक संकटों के समाधान हेतु एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *