CG: क्या विष्णुदेव सरकार में सुरक्षित हैं पत्रकार?

शराब पीने से मना करने पर पत्रकार और उनके पिता पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार देर रात शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जब कतियापारा निवासी फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके पिता पर घर के बाहर शराब पी रहे बदमाश युवकों ने हमला कर दिया। पत्रकार ने युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया था, जिससे नाराज होकर युवकों ने पहले पत्रकार से मारपीट की और फिर उनके बचाव में आए पिता को भी नहीं बख्शा।

घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—राहुल सिंह, मिथलेश और शुभम—को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, शेखर गुप्ता समाचार कार्यालय से काम कर घर लौटे थे, तभी उन्होंने घर के बाहर शराब पी रहे युवकों को टोका। इस बात पर युवक बिफर गए और उन्होंने पत्रकार के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। हंगामा सुनकर बाहर आए शेखर के पिता ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया गया।

यह घटना पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर फिर एक बार गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रदेश में अब तक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं हो पाने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और चौथे स्तंभ पर हमले लगातार हो रहे हैं।

स्थानीय पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू करने की मांग की है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *