बिलासपुर में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा

 बिलासपुर सहित देशभर के विभिन्न शहरों में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आगामी रविवार, 25 मई को आयोजित होने जा रही है। बिलासपुर जिले में 17 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न होगी, जिसमें कुल 5948 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इस महत्वपूर्ण आयोजन के मद्देनजर संभागायुक्त सुनील जैन और पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने आज मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

📌 परीक्षा में शुचिता और पारदर्शिता सर्वोपरि

कमिश्नर जैन ने निर्देश दिए कि यूपीएससी की गाइडलाइन एवं एसओपी का अक्षरशः पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था, पीने के पानी की सुविधा तथा संचार उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए।

आईजी संजीव शुक्ला ने सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त  अमित कुमार, यूपीएससी प्रतिनिधि एवं सभी केंद्राध्यक्ष बैठक में मौजूद रहे।

🕘 दो पालियों में परीक्षा, समय पर पहुंच अनिवार्य

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी:

  • प्रथम पाली: प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक

  • द्वितीय पाली: अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक

परीक्षार्थियों को प्रत्येक पाली में परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पूर्व केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

📵 मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच एवं सभी इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

कंट्रोल रूम की स्थापना

परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु जिला कार्यालय, कक्ष क्रमांक 25 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
📞 दूरभाष नंबर: 07752-223642

NHI ब्रेकिंग

-छत्तीसगढ़ शासन से मोटी सैलरी लेकर बिल्डरों को नियम विरुद्ध सरकारी जमीन से रास्ता देने वाले राजस्व अधिकारी शेष नारायण जायसवाल और शशि भूषण के मामले को ADM कुरुवंशी ने लिया गंभीरता से, संबंधित अधिकारियों से मांगी दबी फ़ाइल

-पद के दुरुपयोग मामले में ACB के पास जल्द ही होगी दो बदमाश राजस्व अधिकारियों की शिकायत-सूत्र

-जिले के बड़े अधिकारियों ने DEO की ली क्लास

अधिकांश समय DEO का फोन स्विच ऑफ रहा

  • Related Posts

    डीएनए बनेगा न्याय का हथियार: बिलासपुर रेंज में बड़ा कदम

     डीएनए की ताकत बनाम जांच की कमजोर कड़ी सबूत थे… फिर भी छूट गए आरोपी! अब बदलेगी जांच की तस्वीर” डीएनए बनेगा न्याय का हथियार: बिलासपुर रेंज में बड़ा कदम तकनीकी गलती से बच रहे थे अपराधी, अब पुलिस होगी अपग्रेड अब नहीं बचेंगे अपराधी: फॉरेंसिक ट्रेनिंग से बदलेगा जांच का खेल बिलासपुर रेंज में आयोजित यह कार्यशाला सिर्फ एक औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुलिस विवेचना की सबसे कमजोर कड़ी को मजबूत करने की गंभीर पहल है। आज के दौर में अपराध की जांच केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के साइन बोर्ड कबाड़ में—जिंदा संसाधन, मरी हुई जवाबदेही

    बिलासपुर को “स्मार्ट सिटी” बनाने का सपना कागज़ पर नहीं, सड़कों पर दिखना चाहिए। लेकिन नगर निगम के जोन कार्यालय क्रमांक 5 परिसर की तस्वीरें कुछ और ही कहानी कहती हैं—पब्लिक की सुविधा के लिए लगाए गए साइन बोर्ड, कबाड़ के पास पड़े हुए। यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है— ये बोर्ड टूटे-फूटे या बेकार नहीं हैं। वे अच्छी स्थिति में, पढ़ने योग्य और तुरंत उपयोग के काबिल हैं। यहीं से सवाल और तीखा हो जाता है— जब संसाधन जिंदा हैं, तो व्यवस्था क्यों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *