बिलासपुर: शासन को मुआवजा में धोखा, सर्पदंश का झूठा नाटक रचने वाले वकील, डॉक्टर व परिजन गिरफ्तार

बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस ने एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए उन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शासन से तीन लाख रुपये मुआवजा राशि प्राप्त करने के लिए सामान्य मृत्यु को सर्पदंश बताकर झूठा दावा पेश किया था। इस सनसनीखेज मामले में वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजन शामिल पाए गए हैं।

मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई गहन जांच के बाद हुआ।

घटना का विवरण
12 नवंबर 2023 को शिवकुमार घृतलहरे (36 वर्ष), निवासी पोड़ी थाना बिल्हा, की तबीयत खराब होने पर उन्हें बिल्हा सीएचसी से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां 14 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने दावा किया कि शिवकुमार की मृत्यु बाएं पैर में सांप काटने से हुई थी।

हालांकि, पुलिस जांच और साक्ष्यों से यह साबित हुआ कि शिवकुमार ने कर्ज से परेशान होकर जहर का सेवन किया था। जांच में सामने आया कि अस्पताल में भर्ती के समय डाॅक्टरों ने शराब और जहर सेवन से स्वास्थ्य खराब होने का उल्लेख किया था।

षड्यंत्र का पर्दाफाश
जांच के दौरान पुलिस को संदेहास्पद तथ्य मिले, जिसके बाद मृतक के परिजनों से पुनः पूछताछ की गई। पूछताछ में यह सामने आया कि अधिवक्ता कामता प्रसाद साहू ने परिजनों को यह सलाह दी थी कि यदि मृत्यु को सर्पदंश बताया जाए, तो शासन से तीन लाख का मुआवजा मिल सकता है। इसी लालच में परिजनों ने झूठा बयान दर्ज कराया और डाॅ. प्रियंका सोनी ने फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कामता साहू (वकील), निवासी ग्राम पेंडारी
  2. डॉ. प्रियंका सोनी, सिम्स बिलासपुर
  3. परागदास घृतलहरे (मृतक के पिता)
  4. हेमंत कुमार घृतलहरे (मृतक का भाई)
  5. श्रीमती नीता घृतलहरे (मृतक की पत्नी)

इन सभी के विरुद्ध थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 194/2025 के तहत धारा 420, 511, 120(बी) भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस की चेतावनी
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने और झूठे मुआवजा दावों से लाभ उठाने की नीयत से किए गए ऐसे किसी भी षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *