बिलासपुर: एनएसएस शिविर में नमाज पढ़वाने का मामला – प्रोफेसर दिलीप झा गिरफ्तार

बिलासपुर: गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम शिवतराई (कोटा) में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में नमाज पढ़वाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उक्त शिविर दिनांक 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया था।

शिविर में भाग लेने वाले कुछ छात्रों द्वारा शिकायत की गई कि दिनांक 31 मार्च को शिविर के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा सामूहिक नमाज पढ़वाकर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। छात्रों की इस शिकायत पर थाना कोटा पुलिस ने मामले की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया।

जांच उपरांत, प्रोफेसर दिलीप झा, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. नीरज कुमारी, डॉ. प्रशांत वैष्णव, डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. बसंत कुमार एवं टीम कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(ख), 197(1)(ख)(ग), 299, 302, 190 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर तथा आरोपी द्वारा विवेचना में सहयोग नहीं करने एवं साक्ष्यों को प्रभावित करने की आशंका के चलते प्रोफेसर दिलीप झा को 1 मई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। अन्य आरोपियों के संबंध में विवेचना जारी है।

 

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *