बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर भक्ति की बयार: बाल कलाकार तनिष्क वर्मा और मयंशी खण्डेलवाल ने राम, हनुमान, श्रीकृष्ण और शिव भजनों से मोहा मन

बिलासपुर: 11 अप्रैल को बिलासपुर शिव सेना द्वारा देवकीनंदन चौक पर आयोजित भजन संध्या में भक्ति रस की गंगा बही, जहाँ बाल कलाकार 10 वर्षीय तनिष्क वर्मा और 7 वर्षीय मयंशी खण्डेलवाल ने राम, हनुमान, कृष्ण और शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया।

इन नन्हें कलाकारों की मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति ने माहौल को आध्यात्मिकता से भर दिया। श्रद्धालु तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे।

कार्यक्रम में सत्संग भजन मंडली द्वारा सुंदर कांड की शानदार प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी को और भी भावविभोर कर दिया। भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने रामभक्तों को
श्रीराम की लीलाओं की अनुभूति कराई।

समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने इस भक्ति आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों का संचार होता रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *