छत्तीसगढ़ में दलित युवक के साथ बर्बरता: निर्वस्त्र कर पीटा, पानी के लिए तड़पता रहा, गांव बना मूक दर्शक

सक्ती (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े रबेली में एक दलित युवक के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। युवक को न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर अपमानित भी किया गया। इस दौरान वह बार-बार पानी के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल की शाम ग्राम देवगांव निवासी युवक किसी काम से बड़े रबेली गया था। वहीं गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर रातभर पीटा। अगली सुबह युवक को फिर से निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि युवक प्यास से तड़पता रहा, बार-बार पानी मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसे एक घूंट पानी तक नहीं दिया।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसे सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि गांव के अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। किसी ने इस अमानवीय कृत्य को रोकने की कोशिश तक नहीं की।

सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित का बयान लिया जा रहा है और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यह घटना छत्तीसगढ़ में जातिगत भेदभाव और हिंसा पर कई सवाल खड़े करती है। प्रशासन से लेकर समाज तक सभी को आत्मचिंतन की आवश्यकता है कि आखिर कब तक दलितों के साथ ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और हम मूकदर्शक बने रहेंगे?

 

  • Related Posts

    CG: 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया BEO! ACB की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

     सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने बरमकेला में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नरेंद्र जांगड़े को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उनका सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान भी गिरफ्त में आया है।  क्या है पूरा मामला? पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मार्च माह का वेतन बिना वजह रोक…

    Continue reading
    CG में गर्मी से जंग में बच्चों की जीत – सरकार ने समय से पहले दी छुट्टी!

    छत्तीसगढ़ | 16 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ में पड़ रही जानलेवा गर्मी और तेज़ लू के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं।  मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर यह अहम निर्णय लिया गया है।  मुख्यमंत्री ने साफ कहा— “बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।”  क्या है नया आदेश? – पहले छुट्टियां: 1 मई से 15 जून 2026…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *