बिलासपुर: जिला सहकारी बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 में 84 करोड़ का लाभ कमाया, पिछले पांच वर्षों का सर्वाधिक मुनाफा

जिला सहकारी बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 में 84 करोड़ का लाभ कमाया, पिछले पांच वर्षों का सर्वाधिक मुनाफा

बिलासपुर, 2 अप्रैल 2025: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. बिलासपुर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन पर 84 करोड़ रुपये का सकल लाभ अर्जित किया है, जो पिछले पांच वर्षों में बैंक द्वारा कमाया गया सबसे अधिक मुनाफा है। इस सफलता का श्रेय कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के कुशल नेतृत्व को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की।

कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अक्टूबर 2023 में बैंक के प्राधिकृत अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके नेतृत्व में बैंक की कार्यप्रणाली में सुधार लाया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैंक के सीईओ सुनील सोढ़ी, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर बैठकें आयोजित की गईं, जिससे बैंक को वित्तीय मजबूती और सफलता प्राप्त हुई।

इसके अलावा, बैंक ने धान खरीदी और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को भी प्रभावी तरीके से लागू किया, जिससे किसानों और आम जनता को कोई परेशानी नहीं हुई। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निरंतर प्रयासों और निगरानी के कारण, बैंक ने यह ऐतिहासिक लाभ हासिल किया।

इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री अवनीश शरण का धन्यवाद करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। बैंक के अन्य अधिकारियों जैसे हितेश सलूजा, लक्ष्मण कौशिक,  रवि सिंह, राजेश पाठक, प्रकाश शर्मा,  किशोर चंद्राकर और  रघुनाथ यादव भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

यह मुनाफा जिला सहकारी बैंक की प्रगति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: खारंग में गूंजा वेद मंत्रों का स्वर, 28 बटुकों का सामूहिक उपनयन… प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

    बिलासपुर। परंपरा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला जब सरयूपारिण विप्र खारंग संघ द्वारा ग्राम नगोई (बेमा) में दो दिवसीय सामूहिक व्रतबंध संस्कार, वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 28 बटुकों के उपनयन संस्कार के साथ शुरू हुआ यह आयोजन पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा ने बढ़ाई भव्यता, समाज ने दिखाई एकजुटता संस्कार के पश्चात खारंग परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों…

    Continue reading
    महावीर : अहिंसा और चेतना का अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमा

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) यह लेख महावीर के दार्शनिक चिंतन को एक अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमान के रूप में विश्लेषित करता है। इसमें वैदिक, उपनिषदिक, ब्राह्मणीय, जैन तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टियों के बीच एक समन्वित और समालोचनात्मक वैचारिक ढाँचा निर्मित किया गया है। लेख यह प्रतिपादित करता है कि अहिंसा, चेतना और अनेकांतवाद केवल आध्यात्मिक मुक्ति के साधन नहीं हैं, बल्कि वे आधुनिक युग के नैतिक, पर्यावरणीय और मनोवैज्ञानिक संकटों के समाधान हेतु एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *