बिलासपुर: एसपी रजनेश सिंह का ‘आपरेशन प्रहार’ के बावजूद बिलासपुर में बदमाशों की हिंसक हरकतें, कट्टे के साथ फैल रही दहशत

बिलासपुर: एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में चल रहे ‘आपरेशन प्रहार’ अभियान के बावजूद शहर में बदमाशों की हिंसक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सुबह मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर सिरगिटटी के मैटिक चौक के पास दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े थे, जिनमें से एक के हाथ में देशी कट्टा था। यह व्यक्ति सड़क पर आ रहे-जाते लोगों को डराकर उनका शोषण कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम गठित की गई और वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को आते देख दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सिरगिटटी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान, आरोपी विकास उर्फ बाके सिंह के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस घटना से यह स्पष्ट है कि ‘आपरेशन प्रहार’ अभियान के बावजूद बदमाशों का डर अब भी लोगों में बना हुआ है, जो शहर की सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद दहशत फैलाने वाले ऐसे घटनाएं चिंताजनक हैं।

 

 

खुलेआम हो रहा भ्रष्टाचार

 

स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करने के नाम से चर्चित ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर ने टाउन हॉल की दीवार में की भ्रष्टाचार की रँगाई-पुताई, देखिए दीवार की तस्वीरें

 

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *