बिलासपुर: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर 100 किलो गांजा लेकर मोपका पहुंचे, एसपी रजनेश सिंह की बॉर्डर पुलिस बेखबर!

बिलासपुर में 100 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार – पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर बॉर्डर से 100 किलो गांजा कैसे पार हुआ? सुरक्षा पर उठे सवाल

बिलासपुर: प्रधानमंत्री के जिला प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखते हुए मोपका बाईपास, नेशनल हाईवे-130, कोनी में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही टाटा नेक्सॉन कार (UP 44 BH 3072) को रोका गया।

गाड़ी से 100 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

वाहन में सवार सौरभ यादव, सचिन यादव और विष्णु सिंह की गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने गहन तलाशी ली। इस दौरान कार में छुपाकर रखे गए तीन थैलों में 100 पैकेट अवैध मादक पदार्थ (गांजा) मिला, जिसे ब्राउन रंग के प्लास्टिक टेप से पैक किया गया था।

ओडिशा से लाया गया था गांजा, यूपी तक सप्लाई की थी योजना

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 20 मार्च 2024 को ओडिशा से गांजा खरीदा था और इसे रायपुर-बिलासपुर होते हुए सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश ले जाने की योजना थी।

23 लाख रुपये से अधिक की ज़ब्ती, नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
✅ 100 किलो गांजा (अनुमानित कीमत ₹23.25 लाख)
✅ टाटा नेक्सॉन कार (UP 44 BH 3072)
✅ चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन
ज़ब्त कर लिया है।

आरोपियों के खिलाफ थाना कोनी में अपराध क्रमांक /25, धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

बिलासपुर बॉर्डर से 100 किलो गांजा कैसे पार हुआ? सुरक्षा पर उठे सवाल

स बड़ी जब्ती के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अंतरराज्यीय गांजा तस्कर 100 किलो गांजा लेकर बिलासपुर बॉर्डर पुलिस की नाक के नीचे से मोपका तक कैसे पहुंचे? क्या पुलिस की चेकिंग में कोई लापरवाही हुई, या फिर तस्करों को किसी स्थानीय नेटवर्क का सहयोग मिल रहा था?

इस मामले ने बॉर्डर पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस नेटवर्क के पीछे छिपे अन्य तस्करों और संभावित मिलीभगत की जांच कर रहे हैं।

सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत

प्रधानमंत्री प्रवास के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में नशे की तस्करी का पकड़ा जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी खामी को दर्शाता है। अब देखने वाली बात होगी कि SSP रजनेश सिंह इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाते हैं। 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *