बिलासपुर: श्रुति जन कल्याण फाउंडेशन ने होली के मौके पर जरूरतमंदों में वितरित किया सामान

पथरापाली (बिलासपुर): श्रुति जन कल्याण फाउंडेशन ने इस होली के अवसर पर पथरापाली के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में करीब 150 बच्चों को पिचकारी, मुखौटा, सिटी बिस्कुट और चॉकलेट का वितरण किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष चुन्नी मौर्य ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल होली की पूर्व संध्या पर जरूरतमंदों के बीच सामान वितरण किया जाता है ताकि वे भी इस खुशी के मौके पर खुशहाल महसूस कर सकें।

इसके अलावा, मुर्रा भट्टा बिलासपुर में भी निर्धन बस्ती के लोगों में रंग और गुलाल का वितरण किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में अंजलि गोवर्धन, सरबजीत कौर, पिंकी गौड़, जसमीत कौर, अमित गुरबाणी, दीपक गुरबाणी, आरती अनंत, निरंजना मौर्य, सरिता सोनी, पिंकी दीक्षित और स्कूल की अध्यापिका प्रतिष्ठा अवस्थी, शिक्षक चतुर सिंह कोराम और भानु शंकर जगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

फाउंडेशन की यह पहल समाज के लिए एक मिसाल पेश करती है और लोगों को एक दूसरे के साथ सहयोग और भाईचारे का संदेश देती है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *