बिलासपुर: वैलेंटाइन डे पर “परिवर्तन एक आशा की किरण” द्वारा ऑनलाइन प्रोग्राम का आयोजन

महिलाओं ने अपने प्रेम को अलग-अलग अंदाज में किया प्रस्तुत

बिलासपुर: वैलेंटाइन डे के अवसर पर “परिवर्तन एक आशा की किरण” द्वारा एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि महिलाएं अपने साथी के साथ प्यार और सृजनात्मकता को साझा कर सकें। सभी प्रतिभागियों को एक मिनट का वीडियो बनाने का मौका दिया गया, जिसमें उन्होंने अपने पार्टनर के साथ डांस, सिंगिंग या एक्टिंग कर अपने प्रेम को दर्शाया।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुछ ने अपनी बेटी के साथ, तो कुछ ने अपनी बहन, सहेली या पति के साथ वीडियो बनाकर अपनी खुशियों और प्रेम को सभी के साथ साझा किया।

कार्यक्रम की आयोजक, किरण पाठक और प्रीति ठक्कर ने बताया कि वे हमेशा इस तरह के ऑनलाइन प्रोग्राम आयोजित करती हैं ताकि महिलाएं घर बैठे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और खुद के लिए कुछ समय निकाल सकें। उनका यह उद्देश्य है कि सभी को अपने हुनर को दुनिया के सामने लाने का एक मंच मिले।

वैलेंटाइन डे के इस खास अवसर पर कार्यक्रम के विजेताओं की घोषणा भी की गई।
प्रथम स्थान प्राप्त किया – अंजली दुबे और स्वाती माहेश्वरी
द्वितीय स्थान प्राप्त किया – सीमा जीवनानी और छाया ठकराल
तृतीय स्थान प्राप्त किया – काजल नाथानी और छाया डडसेना

यह कार्यक्रम सभी के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ, जहां उन्होंने अपने प्रियजनों के साथ अपने रिश्ते को एक नए तरीके से और भी खास बनाया।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *