बिलासपुर: दलबदलू नेता विजय वर्मा ने बोदरी CMO भारती साहू पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- बीजेपी के लिए कर रही है काम

बिलासपुर: बोदरी नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस से आम आदमी पार्टी (AAP) में आए दलबदलू नेता विजय वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने दावा किया कि बीजेपी, सरकारी अधिकारियों के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करने की साजिश रच रही है।

सरकारी अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप
दलबदलू नेता विजय वर्मा ने बोदरी CMO भारती साहू और इंजीनियर के.एन. उपाध्याय पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों अधिकारी बीजेपी के समर्थन में काम कर रहे हैं। उनका दावा है कि नल-जल मिशन योजना के कार्यों को बीजेपी झंडा लगाकर करवाया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके।

“पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें, पर कार्रवाई नहीं”
दलबदलू नेता विजय वर्मा ने यह भी कहा कि भारती साहू और के.एन. उपाध्याय के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन निष्पक्ष रूप से इस मामले की जांच करे और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।

चुनाव में निष्पक्षता की मांग
दलबदलू नेता विजय वर्मा ने चुनाव आयोग से अपील की है कि सरकारी अधिकारियों द्वारा किसी भी पार्टी के पक्ष में काम करने पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएं। वहीं, इस मामले में बीजेपी और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि दलबदलू नेता विजय वर्मा बोदरी नगर पालिका के वार्ड नँबर 14 के पार्षद प्रत्याशी भी हैं।

बोदरी नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर यह मामला तूल पकड़ सकता है, अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *