बिलासपुर: महापौर प्रत्याशी रेवती यादव को बिलासपुरवासियों का मिल रहा अपार समर्थन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शिवसेना मेयर प्रत्याशी रेवती यादव का जनसंपर्क अभियान शुरू, बोली – बिलासपुर को एक नहीं पहचान दिलाकर स्वच्छ और विकसित बनाएंगी

 

 

 

बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव में शिवसेना की महापौर प्रत्याशी रेवती यादव को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। चुनावी माहौल के बीच उन्होंने घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और मतदाताओं से मिलकर अपने विजन को साझा कर रही हैं।

जनसंपर्क के दौरान रेवती यादव ने कहा कि अगर जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे बिलासपुर को एक नई पहचान दिलाने के साथ-साथ स्वच्छ और विकसित शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगी। उन्होंने जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का संकल्प लिया और आश्वासन दिया कि नागरिकों के हर छोटे-बड़े कार्य को सुगमता से पूरा करवाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी।

रेवती यादव को जनसंपर्क के दौरान नागरिकों से अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा, जिनका समाधान करने का उन्होंने वादा किया। उन्होंने शिवसेना के चुनाव चिह्न पर 11 फरवरी को मतदान करने की अपील की और कहा कि यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे शहर के विकास का चुनाव है।

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे रेवती यादव का जनाधार भी बढ़ता जा रहा है। उनका आत्मविश्वास और जनता का प्यार यह संकेत दे रहा है कि वे इस चुनाव में एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में उभर रही हैं।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *