बिलासपुर: वार्ड नं. 34 संत रविदास नगर करबला में पार्षद पद के लिए अनिता विश्वकर्मा का नाम तेजी से चर्चा में है। मोहल्ले के लोगों का उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है। अनिता विश्वकर्मा अपने सरल एवं सहज व्यवहार के कारण वार्ड के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
अनिता विश्वकर्मा न केवल वार्ड में सक्रिय हैं, बल्कि विश्वकर्मा समाज की भी सक्रिय सदस्य हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान है। समाज के लिए उनके कार्यों को देखते हुए विश्वकर्मा समाज की ओर से बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को उनके समर्थन में प्रस्ताव दिया गया है।
वहीं, अनिता के बेटे ऋषभ विश्वकर्मा (गोल्डी), उम्र 26 वर्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं। वे 2016 से सक्रिय राजनीति में हैं और इससे पहले छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य रह चुके हैं।
2016 में भाजपा युवा मोर्चा की मध्यमंडल टीम में उन्हें सोशल मीडिया प्रभारी का पदभार सौंपा गया। इसके बाद 2021 में भाजपा युवा मोर्चा की जिला टीम में जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। ऋषभ का राजनीतिक अनुभव और समाज के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें युवाओं के बीच खास पहचान दिला रही है।
अनिता विश्वकर्मा और उनके बेटे ऋषभ का यह संयुक्त प्रयास वार्ड नं. 34 के विकास और समाज सेवा की दिशा में नई उम्मीद जगाता है।
Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.
बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…
बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…