बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों ने भोले-भाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों अपूर्ण कार्य श्रीराम सेतु मार्ग का कराया लोकार्पण

मुख्यमंत्री जी, श्रीराम सेतु  मार्ग को पूर्ण बताकर लोकार्पण कराने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेजें

भ्रष्ट अधिकारियों की काली करतूतें हुईं उजागर, श्रीराम सेतु मार्ग में लगे ज्यादातर पेड़-पौधे लोकार्पण के बाद सूख गए

बिलासपुर: 23 नवंबर को 49.98  करोड़ की लागत से बने श्रीराम सेतु मार्ग का कलेक्टर अवनीश शरण ने अन्य और कार्यों के साथ सीएम विष्णु देव साय के हाथों जोर-शोर से लोकार्पण कर दिया था, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के बाद अधिकारियों की मनमानी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोकार्पण के बाद, जहां एक ओर कार्यक्रम में सफलता का दावा किया गया, वहीं वास्तविकता इससे बिल्कुल उलट नजर आई।

पेड़-पौधे सूखने का मामला


लोकार्पण के दिन लगाए गए पेड़-पौधे अगले ही दिन सूखने लगे, जिससे अधिकारियों की लापरवाही और काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पौधों की सही तरीके से देखभाल और रख-रखाव की कमी दिखी, जो इस प्रोजेक्ट के प्रशासनिक निकम्मेपन को उजागर करता है।

पाथवे की स्थिति
लोकार्पण के दिन पाथवे में टाइल्स नहीं लगी थीं, जबकि अधिकारियों द्वारा इसे पूरी तरह से तैयार कर के दिखाने का दावा किया गया था। आश्चर्य की बात यह है कि दूसरे दिन, लोकार्पण के बाद, पेंटी कॉन्ट्रैक्टर की टीम पाथवे में टाइल्स लगाते हुए दिखाई दिए। यह दर्शाता है कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले पूरा काम नहीं किया गया था।

कार्य की लागत का बोर्ड नहीं लगा
कार्य की लागत और अन्य विवरणों का बोर्ड भी लोकार्पण स्थल पर नहीं दिखाई दिया, जो कि नियमों के तहत हर सार्वजनिक निर्माण कार्य पर लगाना आवश्यक है। यह दिखाता है कि अधिकारियों ने इस कार्य को केवल औपचारिकता निभाने के लिए किया और इसकी वास्तविकता पर ध्यान नहीं दिया।

इस प्रकार के लापरवाह और गलत तरीके से किए गए कार्य न केवल सरकारी कार्यों के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर करते हैं, बल्कि जनता के पैसे की बर्बादी भी करते हैं। अधिकारियों की मनमानी और कार्य की अधूरी तैयारी से यह स्पष्ट होता है कि योजनाओं को लागू करने में गंभीरता की कमी है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *