बिलासपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर ‘परिवर्तन एक आशा की किरण’ संस्था द्वारा रंगोली और आकाशदीप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के साथ ही दुबई से भी सहभागिता रही। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संस्थापिकाएं किरण पाठक और प्रीति ठक्कर के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों जैसे भाटापारा, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, और कोरबा से बहनों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दुबई की दिशा पोपट ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जो इस आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं।
रंगोली प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम स्थान: स्वाति महेश्वरी, दुर्ग
द्वितीय स्थान: तेजल सवानी, बिलासपुर
तृतीय स्थान: मनीषा पाल और दिया जोतवानी, बिलासपुर
बच्चों की श्रेणी में रंगोली के विजेता:
प्रथम स्थान: उन्नति वार्ष्णेय, बनारस
द्वितीय स्थान: परी नाथानी, बिलासपुर
तृतीय स्थान: धारा फोटानी, बिलासपुर
आकाशदीप प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम स्थान: रौनक ठक्कर, बिलासपुर
द्वितीय स्थान: त्रिशा झा, भाटापारा
तृतीय स्थान: ऋषिका त्रिपाठी, बिलासपुर
विशेष सम्मान के रूप में जांजगीर-चांपा की छाया डडसेना को भी इस आयोजन में सम्मानित किया गया। देहुति साहू, निशा सक्सेना, मुनमुन, अनुराधा बंजारे, दिशा पोपट, धारा और स्वाति वर्मा सहित कई अन्य प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
इस आयोजन की सफलता में किरण पाठक, प्रीति ठक्कर और वसुधा शर्मा का बहुमूल्य योगदान रहा, जिन्होंने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘परिवर्तन एक आशा की किरण’ के इस आयोजन ने दीपावली के पर्व पर समाज में कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार किया।
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…
बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…