बिलासपुर: तिफरा में ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी का गौ सत्याग्रह

बिलासपुर: प्रदेश में पूर्ववर्ती कॉंग्रेस सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना संचालित की जा रही थी जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर गोठान का निर्माण कराया गया था जहां आवारा पशुओं को रख कर पशुधन को संरक्षित किया जाता था किन्तु सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य की भाजपा सरकार गोधन न्याय योजना बंद करके गोवंशिय पशुओं को बेमौत मरने के लिये सड़कों पर छोड़ दिए हैं ! उक्त बात को बोलते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि प्रदेश भर में हो रही गायों की मौत तथा खुले मवेशियों के कारण सड़कों में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएँ प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है ! जहाँ किसान खुली चराई से परेशान है, वहीं, भाजपा सरकार गाय भैंसों के साथ जनता को बेमौत मरने के लिए मजबूर कर रही है !

लक्ष्मी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी भाजपा सरकार की इस असंवेदनशील कार्यवाही के खिलाफ प्रदेश के समस्त जिला व ब्लॉक मुख्यालयों में गौ सत्याग्रह का आयोजन किया इसी कड़ी में ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी तिफरा द्वारा प्रातः 9:00 बजे से आवारा मवेशियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ कर बाजार चौक से रायपुर रोड होते हुए नगर निगम जोन-2 कार्यालय में छोड़ा गया. 

ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि इलेक्टोरल बॉण्ड के माध्यम से गौ मांस निर्यात कंपनी से ढाई सौ करोड़ का चंदा लेने वाली भारतीय जनता पार्टी गौ माता के नाम पर केवल राजनीति करना जानती है. इन्हें पूर्ववर्ती कॉंग्रेस सरकार की गोधन न्याय योजना से गौसेवा की सीख लेनी चाहिए !

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, नगर निगम पार्षद पुष्पेन्द्र साहू, सूरज मरकाम, जिला संयुक्त महामंत्री अमित यादव, जोन अध्यक्ष संत सर्वे, रमाकान्त साहू, प्रताप वर्मा, दिनेश यादव, सचिन भवानी, अशद खान, आकाश यादव, विकास साहू, गोविंद मानिकपूरी, संतोष श्रीवास, अरविंद ओझा, शिव निर्मलकार, संजय सूर्यवंशी, विकास प्रधान, सुनील यादव, बँटी यादव, सोनू सूर्यवंशी, सत्यनारायण सूर्यवंशी, दौलत साहू, सिद्धांत सूर्या, सुखराम कौशिक, मनोज यादव, अनिल सोनी, सत्यानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेस जन उपस्थित रहे !

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *