बिलासपुर: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने गुरुघासीदास विश्वविद्यालय प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छात्रावास की लड़कियों को मतदान के ठीक एक दिन पहले जबरिया दे दी छुट्टी

लोकसभा चुनाव में मतदान और राष्ट्र निर्माण में बढ़ने वाले हाथों को रोकने वालों को देंगे करारा जवाब- विजय

बिलासपुर: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन पर छात्रावास की लड़कियों को मताधिकार के प्रयोग से रोकने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 केशरवानी ने इस संबंध में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है। विजय केशरवानी ने कहा कि जिस केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए हम बिलासपुरवासियों ने कड़ी मेहनत की, स्थापना के बाद हम सबकी यही इच्छा रही है कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचलों में रहने वाले आदिवासी व प्रदेश के बच्चों को उच्च शिक्षा मिले और करियर को ऊंची उड़ान दे। बिलासपुरवासियों के सपने को विश्विवद्यालय प्रबंधन ने धूमिल कर दिया है। विश्वविद्यालय राजनीति का अखाड़ा बन गया है। अव्यवस्था और कुप्रबंधन के कारण अकादमिक स्तर पर पलीता लग रहा है। दु:ख की बात ये कि सात मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि तय की गई थी। मतदान के ठीक पहले छात्रावास में रहने वाली लड़कियों ने इस बात को लेकर विरोध दर्ज कराई थी कि जिला प्रशासन की देखरेख में विश्वविद्यालय में हुए स्वीप कार्यक्रम में भाग लेने से रोक दिया था। देर रात हंगामा हुआ और फिर मामले की जांच का आश्वासन दिया गया। विवाद को देखते हुए छह मई को हास्टल खाली करने का फरमान जारी कर दिया। इसके चलते सात मई को अधिकांश लड़कियां मतदान नहीं कर पाई।

विजय ने कहा, छात्राओं ने सात मई को मतदान करने की बात कही तो परिजनों को वार्डन ने फोन कर बेटियों को घर ले जाने का दबाव बनाया। हम इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस ने फैसला किया है कि लोकसभा चुनाव में मतदान और राष्ट्र निर्माण में बढ़ने वाले हाथों को रोकने वालों को करारा जवाब देंगे

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *