बिलासपुर: पुलिस ने होटल ईस्ट पार्क के कमरा नँबर 405 से विवादित ठेकेदार पारुल राय को उसके साथियों के साथ किया गिरफ्तार

जुआ खेलते पकड़ाया 38 वर्षीय विवादित ठेकेदार पारुल राय

सिविल थाने में मुँह छिपाते दिखा विवादित ठेकेदार पारुल राय, देखिए VIDEO

 होटल ईस्ट पार्क के कमरा नँबर 405 में चल रही थी अवैध गतिविधि

बिलासपुर। रविवार की रात सिविल लाइन पुलिस ने बिलासपुर के प्रतिष्ठित होटल ईस्ट पार्क में छापामार कार्रवाई करते हुए जुए की महफ़िल को भंग कर 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस को लंबे समय से होटल के कमरा नंबर 405 में जुए की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय साभाद्र और सिविल लाइन थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और जुआरियों को हारजीत का दांव लगाते हुए पकड़ा।

जुआरियों के पास से 3.5 लाख रुपये जब्त
पुलिस ने मौके से करीब 3 लाख 50 हजार रुपये नकद, ताश की गड्डी और अन्य सामग्रियां बरामद की। होटल के मैनेजर और संचालक ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कानून का पालन करते हुए सभी जुआरियों को गिरफ्तार किया। बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

 

कैमरे से बचने की कोशिश, नामचीन लोग पकड़े गए
गिरफ्तार जुआरियों में बिलासपुर के कई प्रमुख लोग शामिल हैं, जिन्होंने चेहरा छिपाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की कार्रवाई कैमरे में कैद हो गई।

पकड़े गए जुआरियों के नाम और पते

तेजश्वर वर्मा (41), अशोक नगर, सरकंडा
किशोर कुमार (57), चकरभाठा, रायपुर रोड
रमेश अग्रवाल (68), साकेत अपार्टमेंट, अग्रेसन चौक
सुनील कुमार (57), चाटीडीह, सरकंडा
पारूल राय (38), 27 खोली, सिविल लाइन
हरवंश लाल (74), दयालबंद, बिलासपुर
शारदा मिश्रा (60), मंगला चौक
याशीर इकबाल (50), परिजात हाइट, सिविल लाइन
केशव प्रसाद लहरे (50), रामालाइफ, सकरी
प्रशांत नारंग (43), 27 खोली, सिविल लाइन
राजेंद्र कुमार (65), शुभम विहार, सिविल लाइन

टोकन से होता था जुए का खेल

पुलिस ने बताया कि होटल में टोकन के जरिये जुए का खेल संचालित होता था। पकड़े गए आरोपियों ने होटल में कई बार जुए की महफिल सजाई थी।

इस कार्रवाई के बाद शहर में होटल संचालकों और नामचीन लोगों के बीच खलबली मच गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर को मिला नया कलेक्टर, संजय अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

    बिलासपुर, 28 अप्रैल: जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार सुबह विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान कलेक्टर अवनीश शरण ने उन्हें चार्ज सौंपा। श्री अग्रवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2012 बैच के अधिकारी हैं और इससे पूर्व वे राजनांदगांव जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। जिला कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण के तुरंत बाद श्री अग्रवाल मंथन सभाकक्ष पहुंचे, जहाँ उन्होंने टीएल बैठक आयोजित कर सुशासन तिहार समेत लंबित…

    Continue reading
    बिलासपुर: यातायात पुलिस की 24×7 मुस्तैद व्यवस्था, आमजन को मिल रही बड़ी सुविधा

    बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत जिलेभर में यातायात प्रभारियों की “नामावली बोर्ड” प्रमुख स्थानों पर स्थापित की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को संबंधित क्षेत्र के यातायात अधिकारी व कर्मचारियों की जानकारी मिल सके और किसी भी तरह की यातायात समस्या की स्थिति में त्वरित संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य यातायात पुलिस और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *