बिलासपुर: गणतंत्र दिवस पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में होगा “प्रतिभा सम्मान 2026”

साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा व सनातन संस्कृति के साधकों को मिलेगा सम्मान

बिलासपुर। सागा लेआउट शुभम विहार स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी “ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्रतिभा सम्मान वर्ष 2026” का आयोजन गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किया जा रहा है। इस गरिमामय समारोह में शिक्षा, साहित्य, कला, चिकित्सा, समाज सेवा, लोक संस्कृति एवं सनातन संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

मंदिर के संरक्षक एवं अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव (पूर्व आई.एस.एस.) ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 के लिए विभिन्न श्रेणियों में चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। चयनित प्रतिभाओं में—

  • साहित्य क्षेत्र में मकरध्वज श्रीवास्तव,
  • शिक्षा में कुमारी सहज प्रीत कौर,
  • चिकित्सा में डॉ. अमरेंद्र,
  • समाज सेवा में श्रीमती रीना झा,
  • संस्कृति में आर.पी. सिंह तथा
  • सनातन संस्कृति के क्षेत्र में अखिलानंद पांडेय को सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान समारोह गणतंत्र दिवस के दिन मंदिर परिसर, सागा लेआउट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. विनय कुमार पाठक, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र श्रीवास्तव (पूर्व आई.एस.एस.) करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में न्यायमूर्ति चंद्रभूषण वाजपेई, पंकज खंडेलवाल, शैलेंद्र सिंह कछवाहा एवं श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

 श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह को और भी आकर्षक बनाने के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी जाएंगी, जो गणतंत्र दिवस के उत्साह को और ऊँचाई प्रदान करेंगी।

ओंकारेश्वर महादेव मंदिर द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच बनेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त करेगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *